विज्ञापन

मामा के घर फंदे से लटकी मिली 20 साल की सलोनी; पिता बोले- 2 साल पहले नाना की हत्या हुई, अब बेटी को भी मार डाला

20 साल की सलोनी अपने नाना-नानी के घर रहकर उनकी देखभाल करती थी. अब उसी घर में उसका शव फंदे से लटका मिला है. परिवार इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं और दो साल पहले हुई नाना की हत्या, जमीन विवाद तथा मुकदमा वापस लेने के दबाव को इस मौत से जोड़ रहा है.

मामा के घर फंदे से लटकी मिली 20 साल की सलोनी; पिता बोले- 2 साल पहले नाना की हत्या हुई, अब बेटी को भी मार डाला
मामा के घर फंदे से लटकी मिली 20 साल की सलोनी, पिता बोले- यह आत्महत्या नहीं हत्या है
NDTV
  • मामा के घर फंदे से लटकी मिली BA छात्रा सलोनी, पिता ने मर्डर का जताया शक, लगाए गंभीर आरोप
  • 2 साल पहले नाना की हुई थी हत्या, अब नातिन की संदिग्ध मौत से सनसनी
  • छात्रा की मौत पर FSL जांच शुरू, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
बेतिया:

बिहार में पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. राय बरवा गांव स्थित अपने मामा के घर में सलोनी कुमारी का शव छत की कड़ी से फंदे के सहारे लटका मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. उन्होंने दो वर्ष पहले हुई सलोनी के नाना की हत्या, जमीन विवाद और मुकदमा वापस लेने के लिए मिल रही कथित धमकियों को इस घटना से जोड़ते हुए कई लोगों पर संदेह जताया है.

मामा के घर में मिला शव, नानी ने देखा सबसे पहले

NDTV को प्राप्त जानकारी  घटना साठी थाना क्षेत्र के राय बरवा गांव के वार्ड संख्या-4 की है. यहां 20 वर्षीय सलोनी कुमारी का शव उसके मामा के घर में छत की कड़ी से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा थाना क्षेत्र के आनंदीगंज बेलवा निवासी अरुण कुमार की पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

परिजनों के अनुसार सलोनी करीब 15 दिन पहले अपने नाना के घर राय बरवा आई थी. बताया गया कि उसकी नानी ने सबसे पहले उसे फंदे से लटका देखा.

इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सलोनी एमजेके कॉलेज में बीए पार्ट-3 की छात्रा थी. उसकी असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

थाने के बाहर मौजूद परिजन

थाने के बाहर मौजूद परिजन
Photo Credit: NDTV

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता अरुण कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले जमीन हड़पने की नीयत से उनकी बेटी के नाना बैद्यनाथ शाह की हत्या कर दी गई थी.

पिता ने बताया कि उस मामले में साठी थाना में कांड संख्या 169/24 दर्ज है और केस वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. पिता का कहना है कि इसी विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई हो सकती है.

अरुण कुमार ने विनय कुमार, शिवनाथ शाह, कन्हैया शाह और नितेश कुमार समेत अन्य लोगों पर शक जताया है.

मामा के घर मिला सलोनी का शव

मामा के घर मिला सलोनी का शव
Photo Credit: NDTV

जमीन विवाद से जोड़ रहे परिजन

परिजनों का कहना है कि बैद्यनाथ शाह की इकलौती संतान उनकी बेटी थी और उनका कोई पुत्र नहीं था. सलोनी अक्सर अपने नाना-नानी के घर रहती थी और नानी की देखभाल भी करती थी. इसी कारण परिवार इस घटना को पुराने जमीन विवाद से जोड़कर देख रहा है. पिता का दावा है कि परिवार को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं.

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम किया. पुलिस घटनास्थल से मिले सभी तथ्यों की जांच कर रही है.

साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम ने भी जांच की है.

उन्होंने कहा कि परिजनों से प्राप्त आवेदन और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : बहन ने लव मैरिज कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाराज भाई ने दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, झाड़ी में फेंका शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bettiah News, Bihar Crime, Suspicious Death, Death Mystery, Murder Or Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com