- कांग्रेस ने जनता को विश्वासघात के सिवा कुछ नहीं दिया : PM मोदी
- PM ने कहा कि हर माफिया, हर दंगाई खुद को CM से कम नहीं मानता
- PM मोदी ने राजस्थान के नागौर में कथित 'लाल डायरी' का भी जिक्र किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)ने शनिवार को कहा कि मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है क्योंकि उसमें जमीनी सच्चाई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है. उन्होंने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस ने पांच साल तक जनता को विश्वासघात के सिवा कुछ नहीं दिया. पीएम मोदी राजस्थान के नागौर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तंज कसते हुए कहा कि हाथ मिलने की सेंचुरी हो गई, लेकिन मिलाप नहीं हुआ.
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है. आपको किस पर भरोसा है?... मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है तो उसके कुछ ठोस कारण हैं. उनमें हवाबाजी नहीं है, जमीनी सच्चाई है. और एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए समय का हर पल, दिन-रात मैं खपा रहा हूं.''
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने कहा,‘‘भाजपा ने गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे, मोदी ने गारंटी पूरी की या नहीं की?''
उन्होंने इस संबंध में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने, तीन तलाक को खत्म करने तथा लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की पहलों का भी जिक्र किया.
मोदी ने कहा,‘‘राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल में डगर-डगर पर आपको विश्वासघात के सिवा और कुछ नहीं दिया है. कांग्रेस ने यहां आपको कुशासन वाली सरकार दी. कांग्रेस ने यहां आपको भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी.''
'राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के एक मंच पर आने की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया. चुनाव का समय आया है तो ये लोग बेमन से साथ साथ फोटो खिंचवा रहे हैं.''
ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे : पीएम मोदीमोदी ने कहा,‘‘इनकी हाथ मिलने की सेंचुरी हो गई लेकिन मिलाप नहीं हुआ. दिल में खटास है. ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं. आज लोग कहते हैं कि राजस्थान में कुल मिलाकर सौ मुख्यमंत्री थे. अपने-अपने क्षेत्र में हर माफिया, हर दबंग, हर दंगाई खुद को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था.''
पीएम मोदी ने 'लाल डायरी' का किया जिक्रराज्य में चर्चा में चल रही कथित 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘पिछले कई महीने से राजस्थान की लाल डायरी बड़ी चर्चा में, बड़ी सुर्खियों में है. लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है. तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा यह लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली.''
ये भी पढ़ें :
* "बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल देंगे, भष्टाचार होगा दूर" राजस्थान की जनता से PM मोदी का वादा
* जी20 के एजेंडे में 'ग्लोबल साउथ' की आवाज उठाने पर भारत को गर्व : PM मोदी
* भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में लगेगा सितारों को मेला, पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन सहित आएंगी ये हस्तियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं