मुंबई फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक दौर में देश की फिनटेक क्रांति पर सवाल उठाया जाता था, लेकिन आज एयरपोर्ट से लेकर स्ट्रीट फूड तक फिनटेक की विविधता देखकर विदेशी भी हैरान रह जाते हैं. मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरस्वती जब बुद्धि बांट रही थी तो संसद में खड़े होकर सवाल उठाने वाले ये लोग सड़क पर ही खड़े थे.
पीएम ने कहा, 'आपको याद होगा कि कुछ लोग संसद में खड़े होकर पूछते थे और अपने आपको विद्वान मानने वाले लोग तब पूछ रहे थे. दरअसल, सरस्वती जब बुद्धि बांट रही थी तो वे रास्ते में पहले ही खड़े थे. वे पूछते थे कि भारत में बैंकों की ब्रांचें नहीं है, गांव-गांव बैंक नहीं हैं, इंटरनेट नहीं है, यहां तक भी पूछ लेते थे कि बिजली भी नहीं है तो रिचार्जिंग कैसे होगी?'
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है" : ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी
— NDTV India (@ndtvindia) August 30, 2024
#PMModi pic.twitter.com/kgdlNwoW68
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन से ज्यादा का निवेश हुआ है. इस दौरान में हमारे हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जीरो बैलंस जनधन बैंकखातों ने भारत में कमाल कर दिया है.
पीएम ने कहा, 'आपको याद होगा कि कुछ लोग संसद में खड़े होकर पूछते थे और अपने आपको विद्वान मानने वाले लोग तब पूछ रहे थे... दरअसल सरस्वती जब बुद्धि बांट रही थी तो वे रास्ते में पहले ही खड़े थे. वे पूछते थे कि भारत में बैंकों की ब्रांचें नहीं है, गांव-गांव बैंक नहीं हैं, इंटरनेट नहीं है, यहां तक भी पूछ लेते थे कि बिजली भी नहीं है तो रिचार्जिंग कैसे होगी?'
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट
एक समय था जब लोग भारत आते थे तो महारी सांस्कृतिक विविधता देखकर दंग रह जाते थे, अब लोग भारत आते हैं तो हमारी फिनटेक विविधता को भी देखकर हैरान हो जाते हैं.
एयरपोर्ट पर लैंड करने से लेकर, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग एक्सपिरियंस तक भारत के फिनटेक क्रांति हर तरफ दिखती है. पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन से ज्यादा का निवेश हुआ है. इस दौरान में हमारे हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जीरो बैलंस जनधन बैंकखातों ने भारत में कमाल कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं