प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrut Mahotsav) से जुड़ी तीन दिन की कार्यशाला का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने महोत्सव में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-शहरी के तहत यूपी के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी डिजिटल तरीके से देने का कार्य किया.इस मौके पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों से संवाद किया. पीएम ने आगरा की विमलेश से बातचीत में पूछा कि ये जो पीछे दिख रहा है, यही आपका मकान है. विमलेश ने कहा कि हम पहले टूटे-फूटे मकान में रहते थे. लेकिन आवास योजना के तहत अब पक्के मकान में भी रहते हैं. उन्हें पानी, बिजली और सिलेंडर की सुविधा भी मिलता है.
दूध के कारोबार से जुड़ीं कानपुर की राम जानकी पाल ने भी कहा कि उन्हें दो साल पहले यह आवास मिला है और उन्हें इसकी बेहद खुशी है, क्योंकि वो पहले कच्चे मकान में रहती थी और खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में काफी दिक्कत आती थी. ललितपुर की बबिता ने भी मकान मिलने पर पीएम मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी ने यूपी में स्मार्ट मिशन की सफलता की 75 सफल कहानियों से जुड़ी कॉफी टेबल बुक को भी डिजिटल तरीके से लांच किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पीएम आवास के 17 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं. इनमें से 9 लाख आवास लाभार्थियों को सौंपे भी जा चुके हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन (New Urban India: Transforming Urban Landscape' Conference-cum-Expo in Lucknow) किया. प्रदर्शनी में आवास निर्माण से जुड़ी तमाम तकनीकों और उत्पादों को विभिन्न कंपनियों द्वारा पेश किया गया.
इसमें घरों के निर्माण से जुड़ी तमाम ऐसी सामग्री पेश की गईं, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती हैं औऱ बेहद कम समय में तैयार की जा सकती हैं. प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने तमाम दीर्घाओं में आधुनिक निर्माण सामग्री देखने के साथ तमाम सवाल भी पूछे. पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कई अन्य नेता भी थे.
इस एक्सपो में मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्य, पहाड़ी राज्यों के स्टॉल लगाए गए. इसमें बंबू उत्पादों से बने घर बेहद आकर्षक थे. एक्सपो में स्मार्ट सिटी से जुड़े भी तमाम स्टॉल लगाए गए थे. शहरों की बढ़ती आबादी को देखते हुए उनके मास्टर प्लान की जरूरतों के मुताबिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री यहां प्रदर्शित की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं