PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का रविवार को उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित किया और कहा, ''आज सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है, बल्कि ये तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. इस डायमंड की चमक के आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी इमारतों की चमक फीकी पड़ रही है. अब दुनिया में कोई भी कहेगा डायमंड बुर्स... तो सूरत का नाम साथ आएगा...भारत का नाम भी साथ आएगा."
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सूरत डायमंड बुर्स, भारतीय डिज़ाइन, भारतीय डिज़ायनर्स, भारतीय मटेरियल और भारतीय कॉन्सेप्ट के सामर्थ्य को दिखाता है. ये बिल्डिंग, नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प की प्रतीक है. मैं सूरत डायमंड बुर्स के लिए डायमंड इंडस्ट्री को, सूरत को, पूरे देश को बधाई देता हूं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ''आज सूरत के लोगों को, यहां के व्यापारियों-कारोबारियों को दो और सौगातें मिल रही हैं. आज ही सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है और दूसरी बड़ी बात ये हुई है कि अब सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है. मैं सूरत के लोगों को, गुजरात के लोगों को इस अद्भुत टर्मिनल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बधाई देता हूं."
Surat, Gujarat | Prime Minister Narendra Modi says, "Today the people of Surat and the traders and businessmen here are getting two more gifts. Today itself the new terminal of Surat Airport has been inaugurated and the second big thing that has happened is that now Surat Airport… pic.twitter.com/5pDSupT4jX
— ANI (@ANI) December 17, 2023
दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय परिसर वाली सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा. बयान में कहा गया है कि इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क मंजूरी गृह', खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी.
एसडीबी के मीडिया संयोजक दिनेश नवादिया ने हाल में एक बयान में कहा था कि मुंबई के हीरा व्यापारी समेत कई हीरा व्यापारियों ने पहले ही अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है जो नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किए थे. एसडीबी ‘डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी' का हिस्सा है. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने फरवरी 2015 में एसडीबी और ड्रीम सिटी परियोजना की नींव रखी थी. एक विज्ञप्ति के अनुसार, एसडीबी अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय हैं. यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है जिसमें 300 वर्ग फुट से लेकर एक लाख वर्ग फुट तक के कार्यालयों के साथ 15 मंजिल वाले नौ टावर हैं.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात, सूरत डायमंड बोर्स और हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपियों ने आत्मदाह समेत कई विकल्पों पर किया था विचार: दिल्ली पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं