PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को दो बड़ी सौगात दी हैं. पीएम मोदी ने रविवार को सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन और सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया.सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने रोड शो किया. इस दौरान भारी संख्या में लोग खड़े दिखे.
आभूषण कारोबार के लिए आधुनिक केंद्र होगा
सूरत डायमंड बोर्स अंतरराष्ट्रीय हीरे तथा आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एवं आधुनिक केंद्र होगा. वहीं, नया एकीकृत टर्मिनल भवन व्यस्ततम अवधि के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने में सक्षम है, और इसमें इस अवधि के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है. इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है. टर्मिनल भवन का निर्माण स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the New Integrated Terminal Building of Surat Airport. pic.twitter.com/79M7UJEZn1
— ANI (@ANI) December 17, 2023
दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर
सूरत डायमंड बोर्स की इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है जो दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है. यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा. इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक 'सीमा शुल्क निकासी गृह', खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित तिजोरी जैसी सुविधाएं होंगी.
सूरत टर्मिनल भवन की ये हैं खासियत
सूरत टर्मिनल भवन एक तरह से सूरत शहर का प्रवेश द्वार है, इसलिए इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि यहां आने वाले आगंतुकों के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों संस्कृतियों का प्रतिबिंब देखने को मिले और उनमें स्थानीय स्थल के प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न हो. अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के अग्रभाग को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि सूरत शहर के 'रांदेर' क्षेत्र के पुराने घरों की समृद्ध और पारंपरिक लकड़ी के काम का समृद्ध अनुभव यात्रियों के मिल सके.
पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री रविवार दोपहर बाद यहां पहुंचेंगे और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद वह करीब 25 घंटे काशी में बिताएंगे.
काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को नमो घाट से ‘काशी तमिल संगमम' के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी यहां से कन्याकुमारी से बनारस के लिए काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. 17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण के दौरान तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1,400 गणमान्य वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे.
साथ ही तमिलनाडु और काशी की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन एवं अन्य विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसके अलावा काशी और तमिलनाडु की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. बयान में कहा गया है कि काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण में साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, दर्शन, अध्यात्म, संगीत, नृत्य, नाटक, योग और आयुर्वेद पर व्याख्यान भी होंगे. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी वहां से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं का उपहार भी देंगे. इनमें सड़क एवं सेतु, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, हवाई अड्डे सहित विभिन्न परियोजनाओं का वह लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों का खोया हुआ सामान उन तक पहुंचाने के 'मिशन' पर स्टेशन मैनेजर राकेश शर्मा, रेलवे से मिला सम्मान
ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपियों ने आत्मदाह समेत कई विकल्पों पर किया था विचार: दिल्ली पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं