विज्ञापन

Neeraj vs Arshad: नीरज चोपड़ा ने नहीं जीता गोल्ड लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम को बहुत पीछे छोड़ा

Neeraj Chopra in CWG 2026 Javelin Final: पाकिस्तान के अरशद नदीम के लिए इस बार का कॉमनवेल्थ बेहद ही खराब रहा, कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने जहां सिल्वर मेडल जीता तो वहीं, अरशद नदीम फाइनल राउंड के मेडल राउंड से ही बाहर हो गए.

Neeraj vs Arshad: नीरज चोपड़ा ने नहीं जीता गोल्ड लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम को बहुत पीछे छोड़ा
Neeraj Chopra Vs  Arshad Nadeem in CWG 2026

Neeraj Chopra Vs  Arshad Nadeem in CWG 2026 Javelin Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की. फाइनल में नीरज ने  85.83 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे केवल 77.41 मीटर ही थ्रो कर पाए, जिससे वे मेडल की दौड़ में शामिल नहीं हो सके. फाइनस से पहले नीरज और नदीम को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी इस बार नीरज चोपड़ा को टक्कर नहीं दे सके. नीरज ने अरशद को 8.42 मीटर के बड़े अंतर से पीछे छोड़ा. 

एथलीटबेस्ट थ्रो पोजिशन
नीरज चोपड़ा (भारत)85.83 मीटरसिल्वर
 
अरशद नदीम (पाकिस्तान)77.41 मीटरमेडल की दौड़ से बाहर

फाइनल राउंड में नहीं बना पाए जगह

अरशद का पहला प्रयास फाउल हो गया. इसके बाद दूसरे प्रयास में नदीम ने 77.41 मीटर का थ्रो किया, उनके थ्रो को देखकर समझा जा सकता था कि उनके अंदर का जो जोश पेरिस ओलंपिक में दिखा था वह यहां नहीं दिखा, वहीं, तीसरे प्रयास में 75.39 मीटर का थ्रो करने में ही कामयाब रहे लेकिन तीसरे राउंड के खत्म होने पर वह  9वें नंबर रहे. जिसके कारण उनका सफर फाइनल तक नहीं पहुंच सका और वह फाइनल राउंड से पहले ही बाहर हो गए. 

नीरज चोपड़ा Vs अरशद नदीम: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के हर थ्रो की पूरी जानकारी

राउंडनीरज चोपड़ा (सिल्वर मेडल)अरशद नदीम (बाहर हुए – 9वां स्थान)
 
राउंड 180.97mफाउल
 
राउंड 285.83m (सीज़न का बेस्ट)77.41m
 
राउंड 3पास किया / कोई थ्रो नहींफाउल
 
राउंड 480.73mटॉप 8 के लिए क्वालिफ़ाई नहीं किया
 
राउंड 5फाउलमेडल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं किया
राउंड 6फाउलमेडल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं किया

भारत-पाक की राइवलरी कॉमनवेल्थ गेम्स में फीकी रही है. अब  सभी की नजरें दूसरे बड़े टूर्नामेंट पर होगी, जहां नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फिर एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेंगे. 

ये भी पढ़ें- CWG 2026: 36 साल बाद एक साइकिल मैकेनिक की बेटी ने जीता जूडो का गोल्ड, 96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फाइनल में

ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com