विज्ञापन

देश के इस राज्य में बनने जा रहा है PM मोदी का मंदिर, जानिए कब होगा भूमि पूजन और कौन करेगा पहली पूजा

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह का दावा है कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है.

देश के इस राज्य में बनने जा रहा है PM मोदी का मंदिर, जानिए कब होगा भूमि पूजन और कौन करेगा पहली पूजा
पटना में बनेगा मोदी का मंदिर
  • पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किन्नर समाज के लिए भव्य मंदिर निर्माण की योजना बनाई गई है.
  • किन्नर बोर्ड और राज्य सरकार ने मोदी को किन्नर समाज का आराध्य मानते हुए मंदिर निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी.
  • मंदिर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और निर्माण में सरकारी व समाज के सहयोग की योजना है.

बिहार की राजधानी पटना में PM मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है. बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बोर्ड और राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है. किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने बताया कि किन्नर समाज के लिए कोई अलग आराध्य या समर्पित मंदिर नहीं है. इसी कारण बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किन्नर समाज अपना आराध्य मानता है, इसलिए पटना में उनके नाम पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए.

राजन सिंह के अनुसार, इस प्रस्ताव को राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही मंदिर के लिए जमीन चिन्हित करने और अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सरकारी सहयोग के साथ-साथ समाज के लोगों से चंदा भी जुटाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

राजन सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय से जुड़े कानून लाकर उन्हें समाज में अधिकार दिलाने का काम किया. उनके मुताबिक, आज किन्नर समाज के लोग पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में जा रहे हैं, सरकार की विभिन्न योजनाओं और संस्थाओं में उनकी भागीदारी बढ़ी है. वे बोर्डों के सदस्य भी बन रहे हैं.

'PM मोदी को आमंत्रित किया जाएगा'

उन्होंने कहा कि मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कराने की योजना है, क्योंकि उनके नेतृत्व में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन हुआ. राजन सिंह के अनुसार, सरकार मंदिर निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी. उनका यह भी कहना है कि जब मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, तब पहली भव्य पूजा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा और उनसे भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अनुरोध किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के एक किसान ने PM मोदी का एक मंदिर बनवाया था. किसान पी. शंकर ने कहा था कि वह पीएम मोदी की किसान सम्मान निधि समेत कृषक हितैषी नीतियों से काफी प्रभावित हुआ और इसलिए उसने पीएम मोदी का यह मंदिर बनवाया है.

ये भी पढे़ं : रामायण ट्रेलर विवाद: वाल्मीकि और तुलसीदास ने सीता की सुंदरता का वर्णन कैसे किया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Temple,  PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com