विज्ञापन

PM मोदी आज लॉन्च करेंगे 'ड्रग फ्री कैंपेन', युवाओं को नशे बचाने का है संकल्प

कैंपेन के तहत, नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर रविवार को देश भर में साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

PM मोदी आज लॉन्च करेंगे 'ड्रग फ्री कैंपेन', युवाओं को नशे बचाने का है संकल्प
नशे के खिलाफ यह अभियान कुल 100 हफ्तों तक चलेगा. (Photo: PTI)
  • PM मोदी 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च कर रहे हैं.
  • यह 100 हफ्ते का जन भागीदारी आंदोलन है,जिसमें MY Bharat, NSS, स्कूल-कॉलेज और 125+ आध्यात्मिक संगठन शामिल होंगे.
  • हर रविवार वॉकथॉन, नुक्कड़ नाटक, खेल और जागरूकता कार्यक्रम होंगे, 10 हजार से ज्यादा जगहों से युवा जुड़ेंगे.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करेंगे, जो पूरे देश में नशाखोरी के खिलाफ 100 हफ्ते का एक जन भागीदारी आंदोलन है. इस कैंपेन का नेतृत्व MY Bharat प्लेटफॉर्म करेगा. अभियान में MY Bharat स्वयंसेवकों, भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी. यह इसे देश में नशाखोरी के खिलाफ सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले जन आंदोलनों में से एक बनाता है.

कैंपेन का क्या मकसद है?

'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले देशव्यापी 'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत का प्रतीक होगी.

इस कैंपेन के तहत, नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर रविवार को देश भर में साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें खेल आयोजन, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बचपना बताकर माफ किया, बच्चे भी मांग रहे माफी; क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात

इस पहल का मकसद नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ एक सामूहिक आंदोलन खड़ा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, इंडस्ट्री बॉडीज और आध्यात्मिक संगठनों को एक मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है. इस प्रोग्राम में देश भर की 10 हजार से ज्यादा जगहों से युवा हिस्सा लेंगे.

MY Bharat के वॉलंटियर्स, MY Bharat नेशनल सर्विस स्कीम के वॉलंटियर्स, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, NGO, इंडस्ट्री एसोसिएशन के युवा विंग और 125 से ज्यादा सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Drug, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com