तृणमूल कांग्रेस की बगावत बढ़ती जा रही है. टीएमसी के बागी सांसदों ने रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. ओम बिरला से मुलाकात के बाग बागी सांसदों की नेता काकोली घोष ने दावा किया कि उनके पास दो तिहाई बहुमत है. उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया के साथ मर्ज करने जा रहे हैं.
ओम बिरला से मुलाकात के बाद क्या बोलीं काकोली घोष?
टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बागियों की नेता काकोली घोष ने बताया कि हमने स्पीकर के साथ मुलाकात के दौरान अपनी नाराजगी उनके सामने रखी है. हम अलग से बैठना चाहते हैं. हमारे पास दो तिहाई बहुमत है. पीएम के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी से मर्ज कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: After meeting Lok Sabha Speaker Om Birla, Rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar says, "We requested separate seating arrangements. we've said that we are merging with the Nationalist Citizens Party." pic.twitter.com/t0zR64bD0x
— ANI (@ANI) June 14, 2026
ओम बिरला से मिले बागी सांसद
बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग के बाद टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर पहुंचे हैं. बागी सांसदों की ओम बिरला के साथ मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ गई है.

ओम बिरला से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद
बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग करने के बाद टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंच गए हैं.
#WATCH | Delhi: Rebel TMC MPs Kakoli Ghosh Dastidar, Sudip Bandyopadhyay, Satabdi Roy and others arrive at the residence of Lok Sabha Speaker Om Birla. pic.twitter.com/2M6R5VbORD
— ANI (@ANI) June 14, 2026
कीर्ति आजाद और सागरिक घोष भी लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचीं
टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बैठक जारी है. इसी बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिक घोष भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं.
#WATCH | Delhi: Along with TMC MP Kirti Azad, party MP Sagarika Ghose, arrives at the residence of Lok Sabha Speaker Om Birla. pic.twitter.com/nwh0n91qpD
— ANI (@ANI) June 14, 2026
लोकसभा स्पीकर से बागी सांसद कर सकते हैं मुलाकात
टीएमसी के बागी सांसद आज ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के साथ बैठक हो रही है. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं.
#4KaAlarm | लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात से पहले बागी TMC सांसदों की बैठक@tabishh_husain | @tejshreethought | #TMC | #WestBengal pic.twitter.com/TQweJiENfy
— NDTV India (@ndtvindia) June 14, 2026
टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक जारी
तृणमूल के बागी सांसदों की बैठक चल रही है. ये बैठक बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर हो रही है. टीएमसी के बागी सांसद अरूप चक्रबर्ती ने 22 सांसदों के होने का दावा किया है. इस बैठक में टीएमसी के शताब्दी रॉय, माला रॉय, प्रसून बनर्जी और सायोनी घोष भी शामिल हैं.
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी से आज भी पूछताछ
फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से आज भी पूछताछ होगी. इस पूछताछ के लिए TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता के अलीपुर स्थित भवानी भवन में CID दफ़्तर पहुंचे. कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें कथित तौर पर हस्ताक्षर में हेराफेरी के मामले में CID दफ़्तर जाने का आदेश दिया है. इससे पहले भी उनसे सीआईडी 6 घंटे की पूछताछ कर चुकी है.
#WATCH | West Bengal: TMC National General Secretary Abhishek Banerjee arrives at CID Office Bhawani Bhawan Alipore, Kolkata.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
The Calcutta High Court has ordered him to visit the CID office in connection with an alleged signature forgery case. pic.twitter.com/kOjjZnMXI1
काकोली घोष के बेटे ने ममता, महुआ, कल्याण बनर्जी सहित कई TMC नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस
बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा समेत कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में, वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से MLA का टिकट मांगा था; उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी.
उन्होंने यह भी मांग की है कि नोटिस मिलने के पंद्रह (15) दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए और माफी मांगी जाए. साथ ही, यह माना जाए कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से किसी भी राजनीतिक नामांकन की न तो मांग की थी और न ही इच्छा की थी, और उनके निजी आचरण या चरित्र के बारे में दिए गए किसी भी गलत बयान को सुधारा जाए.
बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा समेत कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
नोटिस में, वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने उन आरोपों को… pic.twitter.com/OaHAZC6mob
केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी
बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में मची भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर कहते हैं, "आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी... ये लोग BJP में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन BJP के दरवाजे बंद हैं. TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस की रेड के बारे में शांतनु ठाकुर ने कहा, "जो भी गलत काम हुए हैं, ED उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी."
#WATCH | Kolkata: Union Minister Shantanu Thakur says, "In the coming times, the TMC party won't remain... These people want to join the BJP, but the doors of the BJP are closed."
— ANI (@ANI) June 14, 2026
On the police raid at the house of TMC leader Abhishek Banerjee, he says, "Whatever negative… pic.twitter.com/MMoqIgI4nW