प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक हफ्ते की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. वो फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे. फ्रांस में पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा में कई अहम मुद्दों पर बातचीत आगे बढे़गी. दूसरी ओर टीएमसी में बगावत के बीच आज केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का दौर शुरू हुआ है. कोलकाता में टीएमसी नेता मदन मित्रा के ठिकानों पर सर्च चल रही है. अभिषेक बनर्जी के घर भी पुलिस और केंद्रीय बल के जवान पहुंचे हैं. इधर देहरादून और हैदराबाद में आज सुबह-सुबह एनडीए का पासिंग आउट परेड आयोजित हुआ. जिसमें 746 कैडेट्स को कमीशन मिला है. मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. शनिवार को यूपी, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश हो रही है. देश की हर बड़ी खबरों के लिए बने रहे एनडीटीवी के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Breaking News Live Updates:
युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही NDA सरकारः PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "NDA सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है. पिछले 12 सालों की एक खास बात यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है जो इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है. आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियाँ हमारी युवा शक्ति लिख रही है, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से."
