विज्ञापन

सपना है यही मोदी का...पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर मनोज तिवारी ने गाया स्पेशल गाना, दिखा भोजपुरी अंदाज

Sapna Hai Yahi Modi Ka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने स्पेशल गाना गया है. 'सपना है यही मोदी का' गाने में 12 साल के कार्यकाल की झलक दिखी है.

सपना है यही मोदी का...पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर मनोज तिवारी ने गाया स्पेशल गाना, दिखा भोजपुरी अंदाज
मनोज तिवारी ने गाया स्पेशल गाना
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने स्पेशल गाना रिलीज किया है. जो तेजी से सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है. इस गाने के बोल हैं 'सपना है यही मोदी का' जिसे मनोज तिवारी ने भोजपुरी अंदाज में गया है. इस गाने में पीएम मोदी के कार्यकाल के अलग-अलग विजुअल्स दिखाए गए हैं. पीएम मोदी के मंदिरों में जाने के विजुअल्स और उनकी रैलियों और संभाओं के फुटेज भी इस गाने में दिखाई दे रहे हैं. मनोज तिवारी का यह गाना भोजपुरी अंदाज में हैं. जिसे यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. 

3 मिनट 50 सेकंड का मनोज तिवारी का गाना

मनोज तिवारी के गाने का पूरा टाइटल 'भारत ध्वज फहराता रहे, यही धुन है राष्ट्रयोगी का, सपना है यही मोदी का.' है. गाना 3 मिनट 50 सेकंड का है. इस गाने के बोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के दौरान शुरू हुई योजनाओं का भी जिक्र किया गया है. इसमें उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, गाने में पीएम मोदी स्वर्गीय मां हीराबेन का जिक्र भी किया गया है. गाने को यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने भी इस गाने को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है. 

बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने यह गाना गाने से पहले पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर शिव मंदिर में लोगों के साथ पूजा पाठ और हवन भी कराया था. अब उनका यह गाना भी जमकर वायरल हो रहा है. 

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को देश में लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है. पंडित नेहरू ने निर्वाचित पीएम के तौर पर 4398 दिन का कार्यकाल था. जिसे पीएम मोदी ने 4399 दिन का कार्यकाल पूरा करते ही तोड़ दिया है. इसके साथ ही वह देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले पहले पीएम बन गए हैं. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया के अलग-अलग लोगों ने उन्हें बधाई दी थी.

ये भी पढ़ेंः मेक इन इंडिया से भारत में बनेगा राफेल! 18 तैयार फाइटर जेट देगा फ्रांस, PM मोदी आज पेरिस दौरे पर होंगे रवाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Tenure 12 Years, Manoj Tiwari Song, Special Song, Modi Govt, Manoj Tiwari Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com