राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नागौर और भरतपुर में की रैली
- कांग्रेस और अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
- कहा-पिछली सरकारों की तुलना में नहीं हुआ चार साल में कोई घोटाला
नई दिल्ली:
- पीएम मोदी ने कहा-ये नामदार के दरबारी बेशर्मी से माओवादी, नक्सलवादी, हिंसा करने वाले लोगों को क्रांतिकारी कहते है। राजस्थान के वीर सपूत का, भरतपुर के बेटे का, उसके हत्यारों को क्रांतिकारी कहने वाले इस नामदारों को हम माफ़ कर सकते हैं क्या? माओवादी, नक्सलवादी को क्रांतिकारी कहने वाली कांग्रेस पार्टी को चुन-चुन कर इस चुनाव में साफ कर दीजिये
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनको ये मालूम नहीं है कि चने का पौधा होता है या पेड़! जो मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते हैं वो आज देश को किसानी सिखाने के लिए घूम रहे हैं.
- पीएम मोदी बोले-धुंआ क्या होता है, लकड़ी का चूल्हा कैसे जलता है ये नामदार की चार पीढ़ियों को कभी पता ही नहीं चला. मैने अपनी मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते देखा है, धुंए से आंखों से पानी कैसे निकलता है ये भी मैने देखा है, इसी से मुझे उज्ज्वला योजना शुरू करने की प्रेरणा मिली.
- उन्होंने कहा-हम सबको पता है कि चुनाव लोकतंत्र का बहुत बड़ा उत्सव होता है. छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा उस समय लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जो जवान सेवा में थे उसमे से एक हमारे भरतपुर का जवान भी था .
- पीएम मोदी ने कहा कि आज शौर्य और श्रम की धरती नागौर पर एक कामदार, नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है. आप ही में से एक मैं भी हूं. जो जिंदगी आपने गुजारी है वही जिंदगी मैं भी गुजार रहा हूं. न आप सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है न मैं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूं.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार साहब होते, एक किसान का पुत्र देश का पहला प्रधानमंत्री होता तो आज मेरे देश का किसान ऊंचाइयों को छू रहा होता.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा भी उछाला. बोले कि इन लोगों की हिम्मत तो देखिए, बेशर्मी तो देखिए सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया और हमसे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं! जिस कांग्रेस की मानसिकता ऐसी है वो देश का भला कैसे कर सकती है.
- उनके समय में जल में घोटाला, थल में घोटाला, नभ में घोटाला, सेना में घोटाला, सेवा में घोटाला होता था. पिछले 4 वर्षों में ये बंद हो गया. ये सब संभव हो सका सिर्फ आपके एक वोट की ताकत से.
- नामदार की 4-4 पीढ़ी ने देश में राज किया है, लेकिन कभी किसी ने देश के सेनाध्यक्ष को गुंडा नहीं कहा होगा, ये नामदार ने ऐसी पार्टी बनाई है कि इनके लोग बेशर्मी के साथ हमारी सेना के अध्यक्ष को रास्ते चलता गुंडा ये शब्द प्रयोग कर सकते हैं। क्या ऐसे लोग सेना का भला कर सकते हैं.
- 2014 के पहले आए दिन हिन्दुस्तान में जगह-जगह पर बम धमाके होते थे. 2014 के बाद आतंकवादी कश्मीर की सीमा तक सीमित हो गए। देशभर में बम धमाके होने बंद हो गए... निर्दोष लोग नहीं मारे गए। ये संभव हो सका तो सिर्फ आपके एक वोट के कारण.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narendra Modi, PM Modi, PM Modi In Rajasthan, Pm Modi Rally In Nagaur, Pm Modi Rally In Bharatpur, Rajasthan Assembly Polls 2018