कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेहरू सरनेम वाले सवाल पर सोमवार को पलटवार किया है. राहुल गांधी ने केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'पीएम खुद को बहुत ताकतवर समझते हैं. उन्हें लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे, लेकिन उन्हें शायद पता नहीं कि वे आखिरी शख्स होंगे जिनसे मुझे डर होगा. मैंने संसद में जो भी कहा सच कहा था और इसलिए मेरे मन में डर नहीं था. मेरे अपमान से कुछ नहीं होगा. सच तो सामने आ ही जाएगा.'
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका अपमान किया है. लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा- 'उन्होंने (PM) कहा कि मेरे नाम में गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं है. यह मेरा अपमान है. भारत में पिता का सरनेम लगाते हैं. शायद पीएम मोदी ये नहीं समझते हैं.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया. सरकारी योजनाओं का नाम बदलने को लेकर PM ने कहा- 'किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे. लहू गर्म हो जाता था. मुझे ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है. आपको किस बात की शर्मिंदगी होती है. नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं लगाते.'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मेरा चेहरा देखिए और जब वे बोलते हैं तो उन्हें देखिए. देखिए बोलते हुए उन्होंने कितनी बार पानी पिया. पानी पीते हुए भी उनके हाथ कांप रहे थे. मेरे भाषण के एक हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया, लेकिन PM के शब्द नहीं हटाए गए. मैंने किसी का अपमान नहीं किया. मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था. मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सबूत के साथ हर बिंदु को हटा दिया है.'
ये भी पढ़ें:-
"नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं रखते", गांधी परिवार पर PM मोदी ने कसे तंज
"नाना के सरनेम का उपयोग कौन करता है?" कांग्रेस ने पीएम पर किया पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं