विज्ञापन

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्ट उतार प्रदर्शन के बीच बोले पीयूष-देश आगे बढ़ता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आगे बढ़ रहा है इसलिए कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है.

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्ट उतार प्रदर्शन के बीच बोले पीयूष-देश आगे बढ़ता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है
  • इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की प्रगति से कुछ लोगों को तकलीफ होती है
  • प्रदर्शनकारियों ने समिट में पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. गोयल ने कहा कि देश आगे बढ़ता है तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है. प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. अब ये मामला तूल पकड़ता दिख रहा है.

पीयूष गोयल की प्रतिक्रिया
इस हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जब देश आगे बढ़ता है, तो कुछ लोगों को बहुत तकलीफ होती है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में बाधा डालना प्रगति को रोकने की कोशिश है.

कांग्रेस में विजन की कमी 

पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट करके राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को कांग्रेस का अहंकार और खींझ बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत को अपमानित कर सरकार पर हमला करना ये आपका आइडिया ऑफ अपोजिशन है! उन्होंने कहा कि आप हाल में हुए ट्रेड डील पर झूठ फैलाकर भारत के विकास को रोकना चाहते हैं. आपकी युवा कांग्रेस एआई समिट में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करती है जो भारत के 140 करोड़ लोगों का अपमान करने जैसा है. इस तरह की रणनीति आपको और आपकी पार्टी में विजन की कमी को दर्शाता है.  

यूथ कांग्रेस ने किया शर्ट उतार प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के करीब 10 कार्यकर्ताओं ने समिट के वेन्यू के अंदर अपनी शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भारत-अमेरिका सौदे के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगाया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और तिलक मार्ग थाने में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: इंडिया AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, शर्ट उतार नारेबाजी, यूएस ट्रेड डील का कर रहे थे विरोध

'ये दिखाता है कि कांग्रेस कितना नीचे गिर गई है'

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'राहुल गांधी ने आज जो किया, इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस से AI समिट में विरोध करवाया, वह शर्मनाक था. AI इम्पैक्ट समिट के लिए इकट्ठा हुए विदेशी मेहमानों और दुनिया भर के डेलीगेट्स के सामने, ऐसा बर्ताव दिखाता है कि कांग्रेस कितनी नीचे गिर गई है. विरोध दर्ज कराने और इंटरनेशनल मेहमानों के सामने देश को नेगेटिव दिखाने में फर्क होता है. बदकिस्मती से, आज की कांग्रेस लीडरशिप का यही तरीका लगता है. मैं इस तरह के विरोध की कड़ी निंदा करता हूं.'

'देश के लिए शर्म की बात'

इस घटना पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्ज़त के बजाय रुकावट को चुना. राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था. पॉलिटिकल विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं. भारत इससे बेहतर का हकदार है.

समिट में कैसे पहुंचे प्रदर्शनकारी?
ये मामला AI समिट में सुरक्षा चूक का भी है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी कथित तौर पर QR-कोड वाले पास का उपयोग करके वेन्यू के अंदर पहुंचे थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं.

बता दें कि इस 5 दिवसीय सम्मेलन (19-21 फरवरी 2026) का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, जिसमें दुनिया भर के तकनीकी दिग्गज और नीति निर्माता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com