विज्ञापन

तो आप क्रिकेट मैच जीत जाते... अमेरिकी राजदूत ने कही 18% वाली बात तो पीयूष गोयल ने ली चुटकी, देखें VIDEO

भारत ने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 29 रनों से जीता है, लेकिन स्कोरलाइन इस मुकाबले की असली तस्वीर नहीं दिखाती. अमेरिकी टीम ने अपना पूरा दम दिखाया और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने उसी शानदार प्रदर्शन की तारीफ की.

तो आप क्रिकेट मैच जीत जाते... अमेरिकी राजदूत ने कही 18% वाली बात तो पीयूष गोयल ने ली चुटकी, देखें VIDEO
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका की क्रिकेट टीम के T20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ प्रदर्शन की सराहना की
  • भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया, लेकिन मैच में अमेरिका की टीम ने पूरी ताकत से मुकाबला किया
  • गोयल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अमेरिका ने भारत से जीरो टैरिफ रखा होता तो मैच जीत सकता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने T20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ अमेरिकी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हारने के बावजूद अमेरिकी टीम शानदार प्रदर्शन किया है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मजाकिया टिप्पणियों का जवाब देते हुए, गोयल ने चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर जीरो टैरिफ लगाया होता, तो अमेरिकी टीम मैच जीत भी सकती थी. बता दें कि भारत ने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 29 रनों से जीता है, लेकिन स्कोरलाइन इस मुकाबले की असली तस्वीर नहीं दिखाती. अमेरिकी टीम ने अपना पूरा दम दिखाया.

पीयूष गोयल ने क्या कहा?

पीयूष गोयल अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में बोल रहे थे. सर्जियो शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच में भी मौजूद थे. इस स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अमेरिका ने भले ही (T20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ) मैच नहीं जीता हो, लेकिन मुझे कहना होगा कि एक ऐसे देश के लिए जो क्रिकेट नहीं जानता था और जिसने कुछ साल पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है, उसका प्रदर्शन शानदार था. सर्जियो मैच का आनंद लेने के लिए वहां थे. सर्जियो ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैक्टर बताया कि अमेरिका 18% से मैच हार गया. एक सुझाव के रूप में मैंने उनसे एक बहुत ही विनम्र अनुरोध किया कि यदि आपने टैरिफ जीरो कर दिया होता, तो आप संभवतः मैच जीत जाते. अमेरिकी क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था."

भारत को भले जीत मिली लेकिन...

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है. सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने मोनांक पटेल की अगुवाई वाली अमेरिका को 29 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, मेन इन ब्लू ने 20 ओवरों में 161/9 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (16 गेंदों पर 20, एक चौका और दो छक्कों की मदद से) और तिलक वर्मा (16 गेंदों पर 25, तीन चौकों और एक छक्के की मदद से) ने भी बल्ले से कुछ हद तक कमाल दिखाया.

अमेरिका के लिए, शैडली वैन शल्कविक (4/29) और हरमीत सिंह (2/26) ने शानदार गेंदबाजी की. 

जवाब में, अमेरिका 20 ओवरों में 132/8 तक ही सीमित रह गया और 29 रनों से मैच हार गया. मिलिंद कुमार (34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन), संजय कृष्णमूर्ति (31 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 37 रन) और शुभम रंजने (22 गेंदों पर 37 रन, दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से) ने अपनी टीम के लिए जुझारू पारियां खेलीं. भारत के लिए मोहम्मद सिराज (3/29), अक्षर पटेल (2/24) और अर्शदीप सिंह (2/18) ने शानदार गेंदबाजी की.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश का सरेंडर! 1% टैरिफ कम कराने के लिए ट्रंप के आगे टेके घुटने? चुनाव के पहले ट्रेड डील पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें: किसने रचा इतिहास, किसके नाम पर लगा धब्बा? भारत बनाम यूएसए मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com