विज्ञापन

IND vs USA: किसने रचा इतिहास, किसके नाम पर लगा धब्बा? भारत बनाम यूएसए मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

India vs United States of America, ICC Mens T20 World Cup 2026: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेले गए आज के मुकाबले में कुल 10 बड़े रिकॉर्ड बने, जो कुछ इस प्रकार है-

IND vs USA: किसने रचा इतिहास, किसके नाम पर लगा धब्बा? भारत बनाम यूएसए मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
Suryakumar Yadav
  • भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका को 29 रनों से मात दी और 161 रन बनाए थे
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रन बनाकर टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
  • अली खान ने अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs United States of America, ICC Mens T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'ए' एक रोमांचक मुकाबला सात फरवरी को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुंबई में खेला गया. जहां भारतीय टीम 29 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 161/9 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवरों में 132/8 रन तक ही पहुंच पाई. संजय कृष्णमूर्ति (37), शुभम रांजने (37) और मिलिंद कुमार (34) ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. 

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, जो कुछ इस प्रकार है- 

1 - अली खान ने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऐरन जोंस के नाम दर्ज था. अली खान ने अमेरिका की तरफ से खबर लिखे जाने तक सबसे ज्यादा सात टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं. 

2 - मिलिंद कुमार संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड कोरी एंडरसन के नाम दर्ज था. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दो कैच पकड़े थे. मगर भारत के खिलाफ आज उन्होंने चार कैच पकड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

3 - सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने आज सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की, जो कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सातवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है. सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल से पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना के नाम दर्ज था. जिन्होंने 33 रनों की साझेदारी की थी. 

4 - सौरभ नेत्रावलकर टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले अमेरिकी गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने आज के मुकाबले में चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए कुल 65 रन खर्च किए. उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड अली खान के नाम दर्ज था. जिन्होंने एक मैच में 45 लुटा डाले थे. 

5 - यही नहीं नेत्रावलकर (65) टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज था. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में 64 रन लुटा डाले थे. 

6 - भारत और अमेरिका की टीम ने आज कुल मिलाकर 293 रन बनाए, जो कि एक मैच में उनका सबसे बड़ा स्कोर है.

7- मिलिंद कुमार और कृष्णमूर्ति के बीच चौथे विकेट के लिए की गई 58 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी अमेरिका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इस जोड़ी से पहले नितीश कुमार और ऐरन जोंस के नाम यह रिकॉर्ड था. जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की थी.

8 - हरमीत सिंह (चार बार) अमेरिका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए है. उनसे पहले केनजिगे के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड था. 

9 - शुभम रांजने और कृष्णमूर्ति के बीच 27 रनों की साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप में पांचवें विकेट के लिए अमेरिका की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है. उन्होंने कोरी एंडरसन और नितीश कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है. जिन्होंने 25 रनों की साझेदारी की थी.

10 - वान शाल्कविक और शुभम रांजने के बीच 22 रनों की साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप में आठवें विकेट के लिए अमेरिका की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है. उन्होंने वान शाल्कविक और जसदीप सिंह के 12 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

यह भी पढ़ें- 'गौती भाई ने...', बीच मैच में गंभीर ने सूर्यकुमार को बताया प्लान, तब जाकर टीम को मिली जीत, सूर्या ने खुद बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com