एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
मुंबई:
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची चुकी है.एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, रेलवे के डीजी पीआर ए सक्सेना ने बताया कि अचानक बारिश की वजह से लोग स्टेशन पर ही इंतजार कर रहे थे. जब बारिश रुकी तब लोगों में अफरातफरी मच गई और भगदड़ हो गई. रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
एलफिंस्टन ब्रिज पर हादसा: एक लड़की ब्रिज पर फिसली और सब गिरते चले गए

सीपीआरओ वेस्टर्न रेलवे रवींद्र भाकड़ बारिश की वजह से फिसलन हो रही थी, जैसे ही ट्रेन आई तो आगे वाला फिसला, जिसके बाद पीछे वाले भी गिरते चले गए.
मुंबई हादसे पर पीएम मोदी दहले, संवेदनाएं जताईं और बताया- पीयूष गोयल मुंबई पहुंच चुके हैं...

एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. 10-15 मिनट में ही इतना बड़ा हादसा हो गया था. भगदड़ मचने के बाद काफी औरतें बेहोश हो गई थी. यहां स्टेशन पर तीन फुटऑवर ब्रिज हैं, जिनमें से ये काफी पुराना ब्रिज है जिस पर हादसा हुआ.
सालों से ब्रिज बनाने की उठ रही थी मांग, पर रेलवे ने सिर्फ बदला 'एलफिंस्टन' का नाम

खैर अलग-अलग खबरें आ रही हैं, लेकिन हादसे की असल वजह रेलवे के औपचारिक बयान के बाद पता चलेगी, लेकिन इस दर्दनाक मंजर को देखने वालों ने इस हादसे की वजह बताई, जिसे सुनकर कोई भी भीड़ भरे स्टेशन पर रुकने से पहले सौ बार सोचेगा.

बेशक-देश में बुलेट ट्रेन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन रेल को सुधारने के लिए कुछ ठोस होता नहीं दिख रहा. लगातार होते हादसे इसी का नतीजा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Stampede, Mumbai, Elphinstone Station