पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) आए दिन रिकॉर्ड बना रही हैं. अक्टूबर महीने में ही अब तक कुछ दिनों को छोड़कर तकरीबन रोज वाहन ईंधन के दामों में वृद्धि की गई. 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए. ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 105.14 रुपये से बढ़कर 105.49 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जबकि डीजल 94.22 रुपये लीटर हो गया ,जो शुक्रवार को 93.87 रुपये था. घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में उछाल को बताया जा रहा है.
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल 35 पैसे महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा दिन है. इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल पहले से ही 100 रुपये लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल का भाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तेल का नया रेट
दिल्ली: पेट्रोल –₹105.49 प्रति लीटर; डीजल - ₹94.22 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹111.43 प्रति लीटर; डीजल – ₹102.15 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹106.10 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.33 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल –102.70 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹98.59 प्रति लीटर
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट ऐसे करें चेक
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* राहुल गांधी का तंज, बोले- 'त्योहार का मौसम कर दिया फीका... धन्यवाद है मोदी जी का'
* पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शख्स की बेटी ने सच किया पिता का सपना, IIT कानपुर में लिया दाखिला
वीडियो: आम आदमी पर महंगाई की मार, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं