पंजाब के तरनतारन जिले में नेशनल हाईवे नंबर-54 पर शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. ये हादसा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.