- कश्मीर के किश्तवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताया है.
- PDP नेता अब्दुल कबीर की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद कश्मीर में सियासत गरमा गई है.
- बीजेपी ने इस मामले पर PDP पर निशाना साधते हुए कहा इस तरह तारीफ करना मंजूर नहीं है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुरहान वानी एक बार फिर चर्चा में है, 2016 में मुठभेड़ में मारा गया गए कमांडर पर राज्य की राजनीति गर्माती दिख रही है. क्योंकि हाल ही में एक किश्तवाड़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के एक सीनियर नेता ने अब्दुल कबीर ने बुरहान वानी को शहीद बताया है. आतंकवादी कमांडर की तारीफ करते हुए कबीर ने कहा 'जब बुरहान वानी शहीद हुआ, तो BJP नेता मुआवजा लेकर उसके घर गए थे.' जिसके बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है. PDP नेता के बयान पर राजनीति भी गर्मा गई है. बीजेपी ने इस बयान पर निशाना साधा है.
किश्तवाड़ में दिया बयान
किश्तवाड़ में आयोजित पीडीपी के एक कार्यक्रम में अब्दुल कबीर ने अपने भाषण में कहा 'जब बुरहान वानी सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया था, तब भाजपा के नेताओं ने खुद उसके घर जाकर मुआवजा पहुंचाया था.' वहीं कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने सवाल किया कि वह एक घोषित आतंकवादी को शहीद कैसे कह सकते हैं, तो PDP नेता अपनी बात पर अड़े रहे. उन्होंने कहा उसे क्या कहना है, यह मेरी मर्जी है. हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और हमें जो भी महसूस होता है, उसे कहने की आजादी है. इससे पहले 2014 में दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में PDP सरकार बनने का जिक्र करते हुए कबीर ने दावा किया कि महबूबा मुफ्ती ने उन्हें चैन से काम नहीं करने दिया. उन्होंने बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा और फिर देखिए बुरहान वानी के साथ क्या हुआ.
2016 में हुआ बुरहान वानी का मुठभेड़
बुरहान वानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का पोस्टर बॉय और कमांडर था. वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए कश्मीर के युवाओं को हथियार उठाने के लिए कहता था. वह युवाओं को उकसाता भी था. 8 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में हुए मुठभेड़ में उसे मार गिराया था. उसकी मौत के बाद कश्मीर घाटी में महीनों तक भारी हिंसा और पथराव का दौर चला था, जिसमें कई नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी. उस वक्त कश्मीर में यह मामला चर्चा में रहा है. लेकिन अब इतने साल बाद एक बार फिर पीडीपी नेता ने उसे शहीद बताकर मामला गर्मा दिया है.
ये वीडियो देखिए
बीजेपी ने जताई नाराजगी
विस्थापित कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन 'रूट्स इन कश्मीर' के प्रवक्ता अमित रयना ने एक आतंकवादी की तारीफ़ करने के लिए पीडीपी नेता की कड़ी आलोचना की है. रयना ने कहा मारे गए आतंकवादी कमांडर को शहीद कहकर वह आतंकवाद के शिकार परिवारों के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं. वहीं बीजेपी ने भी PDP पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की है. सीनियर बीजेपी नेता युद्धवीर सेठी ने इस बयान को चौंकाने वाला बताया और माफी की मांग की है. सेठी ने कहा पीडीपी नेताओं को उन सैनिकों के परिवारों से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने कश्मीर घाटी में आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी जान दी थी. आतंकवादियों की इस तरह तारीफ करना मंजूर नहीं है.
ये भी पढ़ेंः हिजाब के कारण निकाला... जम्मू के डोडा मेडिकल कॉलेज में गहराया बुर्का विवाद, जांच कमेटी गठित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं