विज्ञापन

स्वामी रामदेव और बाबा बागेश्वर पर अखिलेश यादव का तंज- गले मिलने वाले अब गला पकड़ रहे हैं

अखिलेश यादव से पूछा गया कि आपने 26 सीटें कांग्रेस को दी हैं. इनमें से 16 पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम जिताना जानते हैं.

स्वामी रामदेव और बाबा बागेश्वर पर अखिलेश यादव का तंज- गले मिलने वाले अब गला पकड़ रहे हैं
  • अखिलेश ने रामदेव और बाबा बागेश्वर के बीच विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक-दूसरे का गला पकड़ रहे हैं कहा
  • मथुरा में भगवान कृष्ण के खिलाफ की गई टिप्पणियों से करोड़ों लोग दुखी होने का उल्लेख किया और असंतोष जताया
  • यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने लखनऊ में लगातार हो रहे डेली मर्डर और बढ़ते एनकाउंटर की चिंता जताई
लखनऊ:

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्वामी रामदेव और बाबा बागेश्वर पर तंज कसा है. दोनों ही कुंडा में हुई रामकथा में मिले थे और गले लगे थे. फिर स्वामी रामदेव ने बाबा बागेश्वर को पाखंडी तक कह दिया था. उन पर भगवान कृष्ण को टेढ़ा कहने का आरोप लगाते हुए बरस पड़े थे. अब इसी मामले को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा और कहा कि गले मिलने वाले अब एक-दूसरे का गला पकड़ रहे हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज के एक आयोजन में यह बात कही. इसके अलावा यूपी की कानून व्यवस्था समेत कई मसलों पर उनके तीखे स्वर सुनाई दिए.

अखिलेश यादव ने कहा, 'गले मिलने वाले साधु-संत, अब एक-दूसरे का गला पकड़ रहे हैं. कथा कराने में कुछ गलत नहीं है. हम किसी कथा के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन आप किससे कथा करा रहे हैं. आप अयोध्या के गरीब लोगों से पूछिए. भगवान श्रीराम के बारे में क्या कहा. मथुरा में लोग दुखी हैं. भगवान राम से ज्यादा मंदिर यदि किसी के हैं तो भगवान कृष्ण के हैं. उनको लेकर की गई टिप्पणी से मथुरा ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोग दुखी हैं.' कानून व्यवस्था के मसले पर भी अखिलेश यादव ने बात की और कहा कि ऐसा कहा जाता है कि यहां बहुत दुरुस्त चीजें हैं. लेकिन सबसे ज्यादा समस्या यहीं पर है. 

उन्होंने कहा कि लखनऊ में डेली मर्डर हो रहे हैं. एनकाउंटर इतने हो रहे हैं. फिर भी हादसे क्यों नहीं हो रहे हैं. अखिलेश यादव ने SIR पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आप SIR को खत्म करने की बात करते हैं. हम तो कह रहे हैं कि चुनाव आयोग को ही भंग कर दिया जाए. इसके अलावा कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी बात की. अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा पहले दिन से यह लक्ष्य है कि गठबंधन मिलकर लड़े और हर सीट पर जीतने के लिए काम किया जाए. हमारा सवाल सीट का नहीं रहा बल्कि जीत का है. जीत ही सम्मान है. हार में किसी का सम्मान नहीं हो सकता. 

उनसे पूछा गया कि आपने 26 सीटें कांग्रेस को दी हैं. इनमें से 16 पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम जिताना जानते हैं. हमारे लोगों ने SIR में वोट कटने नहीं दिया. हम सभी लोगों ने अपना वोट बचा लिया. सपा नेता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को लगता है कि हिंदू वोट कट गए हैं तो दिल्ली से पूछें. ऐसा तो नहीं है कि डबल इंजन टकरा रहे हैं. अखिलेश यादव ने खुद को राम मंदिर जाने पर कहा कि यह व्यक्तिगत आस्था का सवाल है. जब सुप्रीम कोर्ट ने भगवान राम का मंदिर बनवा दिया तो अब क्या सवाल बचा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav News In Hindi, UP Assembly Elections 20, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com