विज्ञापन
25 days ago

NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.

कल की प्रमुख खबरों में नीट परीक्षा का आयोजन, भीषण गर्मी के कारण 27 जून तक कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश, जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की खबरें अहम रहीं. कल, रविवार, 20 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं - 

कल, रविवार, 21 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-

शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी निलंबित

बिहार में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया. निलंबन का आदेश 8 मई 2026 से प्रभावी होगा. निलंबित अधिकारियों में से कुछ की वेतन-पेंशन से कटौती और वेतन वृद्धि पर रोक की भी अनुशंसा की गई है.

  1. बांका के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार को कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. 
  2. भोजपुर के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान) मो. इरशाद अंसारी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की गई है. उनको सेवा से बर्खास्त करने की भी अनुशंसा की गई है. 
  3. बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन सचिव और वर्तमान में जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है. 
  4. शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता के आरोप में सुपौल के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रामाशीष महतो पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. 
  5. बांका के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी और फिलहाल सेवानिवृत्त हो चुके देवेन्द्र कुमार झा पर भी  वित्तीय अनियमितता का आरोप है. 
  6. निलंबित अधिकारियों में एक महिला भी हैं. मधुबनी के मधेपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मरजीना खातून को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए अवैध राशि लेने का आरोप है. 

Patna Today News Live: 3 लाख 96 हजार किसानों को 200 करोड़ का अनुदान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मार्च महीने में आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के लिए किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया है. मार्च 2026 के तीसरे और चौथे सप्ताह में हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि का  वितरण किया गया.

देखिए सीएम सम्राट चौधरी के संबोधन में की गई अनुदान की घोषणा का वीडियो

Patna Today News Live: पिछले 24 घंटे में कैसा रहा पटना का मौसम

मौसम विभाग ने पटना में पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल बताया है. पूर्वी पटना की तुलना में पश्चिमी पटना में गर्मी अधिक रही. 

Patna Today News Live: पंकज त्रिपाठी के भाई को गोपालगंज से देर रात लाया गया पटना

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई को जानलेवा हमले के बाद कल देर रात गोपालगंज से पटना लाया गया. वहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Patna News Live Updates: 'पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा'

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि जिन अपराधियों ने हमला किया है उन्हें मालूम है कि वे बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने समाचार एजेंसी IANS से कहा है कि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.
देखिए प्रवक्ता का वीडियो -

Patna Today News Live: पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना लाए गए

पटना में आज बिहार के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर गोपालगंज में हुए हमले की खबर से सनसनी फैल गई है. बिजेंद्र नाथ तिवारी पर कल रात जानलेवा हमला हुआ है और उनकी स्थिति गंभीर है. उन्हें देर रात गोपालगंज मॉडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पंकज त्रिपाठी के परिजनों ने इस मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड है और बेलसंड गांव में ही उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला, हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News In Hindi, Patna Latest News, Patna News Live, Patna News Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com