विज्ञापन
26 days ago

NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.

कल की प्रमुख खबरों में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व सहयोगी आकाश यादव के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में रहा. मामले में तेज प्रताप ने मुकदमा दर्ज करवाया है. कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए CM सम्राट चौधरी ने बैठक की. कल, शनिवार, 20 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-

Patna News Live Updates: नीट री-एग्जाम के लिए पटना में मॉक ड्रिल, पढ़ें बड़ी खबरें

मुजफ्फरपुर में नीट री-एग्जाम संपन्न, अभिभावकों ने कहा- 'शानदार थे इंतजाम

बिहार के मुजफ्फरपुर में रीनीट-यूजी (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा (Re-exam) संपन्न होने के बाद केंद्र के बाहर मौजूद एक परीक्षार्थी के अभिभावक ने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने परीक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से इस बार इंतज़ाम बेहद पुख्ता और शानदार थे. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो चुकी है और अब छात्रों को पूरी व्यवस्था के साथ कतार (लाइन) में बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 8 तक के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 जून तक रोक

पटना में लगातार बढ़ रहे तापमान और खासकर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने बड़ा आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। यह आदेश 22 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

खातीपूरा-दरभंगा ट्रेन का शुभारंभ करेंगे अश्वनी वैष्णव

जयपुर (खातीपुरा)- दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन एवं मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा तथा रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ. इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का निरीक्षण भी किया.  साथ ही उपस्थित रेलकर्मियों से संवाद भी किया.

तीसरी बार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बने उमेश कुशवाहा, निशांत के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी पार्टी

जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक समाप्त हो गई है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बैठक सम्पन्न हुईं, जिसमें देश भर से जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद् के नेता शामिल हुए. आज की बैठक में पार्टी की ओर से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. आज तीसरी बार पार्टी ने उमेश कुशवाहा को जेडीयू बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं, आज की बैठक में निशांत के चेहरे पर पार्टी ने मुहर लगा दी हैं, अब बिहार में जेडीयू उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी.

वैभव सूर्यवंशी की पारी को कोच मनीष ओझा ने शानदार

श्रीलंका A टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की पारी पर उनके कोच मनीष ओझा कहते हैं, 'वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की. पहली ही गेंद से उन्होंने अपना इरादा और आक्रामक रवैया बनाए रखा और हर खराब गेंद को रनों में बदला. उन्होंने सिर्फ़ 11 गेंदों में 50 रन बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी, खासकर कवर के ऊपर खेले गए शॉट्स और गेंदबाज के सिर के ऊपर से मैदान की तरफ मारे गए छक्के और चौके.

निशांत कुमार की भूमिका अहम होगी- प्रवक्ता राजीव रंजन

JDU की राज्य परिषद की बैठक पर JD(U) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बड़ा बदलाव आया है. अभी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी बिहार में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. बैठक में पार्टी की भूमिका और उन खास क्षेत्रों पर चर्चा होगी जिन पर हमें आगे ध्यान देने की ज़रूरत है. निशांत कुमार की भूमिका अहम होगी. राज्य सरकार में मंत्री के तौर पर उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। भविष्य में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे.

राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार

जेडीयू प्रमुख और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पटना में पार्टी कार्यालय पहुंचे.

पटना में गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. तीन परिवारों के इकलौते चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हेतनपुर गांव के कई दोस्त रविवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे थे. सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक तीन बच्चों का पैर गहरे पानी में चला गया और वे डूबने लगे. साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके. देखते ही देखते तीनों बच्चे गंगा की लहरों में समा गए.

अनंत सिंह जयदू की बैठक में पहुंचे

जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है. अनंत सिंह डिफेंडर कार से बैठक में पहुंचे.

नीट परीक्षा देने के ल‍िए सेंटर पर पहुंचे अभ्‍यर्थी

पटना: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं. 

पटना में जदयू की बैठक शुरू, निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पटना में जदयू की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के साथ-साथ कई बड़े नेता मौजूद हैं और राज्य परिषद के सभी सदस्य मौजूद हैं. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगेगी. 3 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाग लेंगे और उसे बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव आएंगे जिन पर मोहर लगने की संभावना है और संभावना इस बात की है कि निशांत को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

पटना में जदयू की अहम बैठक शुरू, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, निशांत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

भरत भूषण तिवारी मामले को तेजस्वी ने बताया 'फर्जी मुठभेड़'

बिहार सरकार ने भोजपुर जिले में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को 'फर्जी मुठभेड़' करार देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से माफी मांगने की मांग की. तेजस्वी ने पटना में संवाददाताओं से कहा, 'यह फर्जी मुठभेड़ का स्पष्ट मामला है. चूंकि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों हैं, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.'

नीट परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफ‍िक डायवर्ट

NEET की दोबारा परीक्षा के लिए आज पटना में डायवर्ट क‍िया गया है . ट्रैफिक प्लान पर ट्रैफिक DSP अनिल कुमार ने कहा क‍ि यहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी और उनके अभिभावक आते हैं, जिससे जाम लग जाता था, इसे आसान बनाने के लिए कामर्शियल वाहनों को डायवर्ट क‍िया गया है. प्राइवेट वाहनों को आने जाने कोई रोक नहीं है. 

Patna, Bihar: On the traffic plan in view of the NEET re-examination, Traffic DSP Anil Kumar says, "...A large number of candidates and their guardians arrive here, which used to create congestion. To ease that, we have made these arrangements so that there is no pressure on the… pic.twitter.com/uVgWN0L56R

"लॉरेंस ब‍िश्‍नोई से हमको धमक‍ी दिलवाई गई", आकाश यादव बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

RJD स्टूडेंट विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव ने कहा, "मैं बिहार सरकार- प्रशासन से मांग करता हूं कि सचिवालय पुलिस स्टेशन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत इस मामले की जांच करें. मेरे पूरे परिवार को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. अनुष्का यादव राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम से बात करेंगी. हम उनके सामने अपनी शिकायतें रखेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे. उन्होंने कहा क‍ि लॉरेंस ब‍िश्‍नोई से धमकी द‍िलवाई गई है. 

तेज प्रताप के खिलाफ महिला आयोग की टीम से बात करेंगी अनुष्का यादव

RJD छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव ने JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर कहा, 'मैं बिहार सरकार और प्रशासन से अपील और मांग करता हूं कि सचिवालय पुलिस स्टेशन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत इस मामले की जांच करें... मेरे पूरे परिवार को बदनाम करने के लिए हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. अनुष्का यादव राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम से बात करेंगी. हम उनके सामने अपनी शिकायतें रखेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे... मैंने यह मामला CBI को सौंप दिया है.

बिहार के स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग!

पटना में योग दिवस के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि, 'मैं देशवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाए. इसमें आधे घंटे का योग सत्र होना चाहिए, जिसमें योग, ध्यान और योग निद्रा शामिल हों, हालांकि इसे औपचारिक या अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा. हम इसे एक वैकल्पिक विषय के तौर पर रखेंगे; छात्र चाहें तो इसमें भाग ले सकते हैं या नहीं... प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद क्योंकि उनकी कोशिशों की वजह से ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी. योग अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है और इसके कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक लाभ हैं.

Patna Live News: पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह

Yoga day 2026: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योगाभ्यास

Patna Update Live: नीट परीक्षार्थियों को सत्तू पिला रहा महावीर मंदिर

पटना में स्टेशन परिसर मंदिर के बाहर 2 स्टॉल लगाए गए हैं. नीट परीक्षार्थियों समेत 10 हजार लोगों को सत्तू पिलाने की व्यवस्था की गई है. शाम 7 बजे तक दोनों स्टॉल खुले रहेंगे. सरकार ने सामाजिक संगठन से सत्तू और ORS की व्यवस्था करने की अपील की थी. 

CM Samrat Choudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने योग दिवस पर दी शुभकामनाएं

Patna News Live: स्टूडेंट्स और उनके परिजनों के लिए सरकारी बस में यात्रा फ्री

नीट परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी और उनके परिजन को बिहार की सरकारी बसों में टिकट का भुगतान नहीं करना होगा. परीक्षा केंद्र पर ORS, सत्तू की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं. परिजनों के बैठने के लिए हर सेंटर के बाहर शेड लगाया जाएगा. 

NEET Exam 2026: सोशल मीडिया पर 24 घंटे मॉनिटरिंग, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

नीट परीक्षा के हर एग्जाम सेंटर पर जिला प्रशासन की ओर से 1 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की ओर से 1 पुलिस टीम लीडर की तैनाती होगी.  अभ्यर्थियों की संख्या के अनुपात में हर केंद्र पर 3 से 14 होमगार्ड/पुलिस कर्मियों को फ्रिस्किंग ड्यूटी में लगाया जाएगा. महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग के लिए बंद घेरे में केवल महिला सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति होगी. सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी. अगर कहीं से भी कोई संदिग्ध गतिविधि की खबर आती है तो पुलिस तुरंत उसे गिरफ्तार करेगी. अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

NEET Re-exam: पटना के संदिग्ध कोचिंग सेंटर्स की लिस्ट तैयार

नीट री-एग्जाम के लिए पटना में कड़े इंतजाम है. मुख्य सचिव और डीजीपी ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए है कि संदिग्ध कोचिंग सेंटर्स का लगातार निरीक्षण किया जाए. IB के इनपुट के आधार पर उन कोचिंग संस्थानों की लिस्ट बनाई गई है, जो पहले पेपर लीक जैसी घटनाओं में किसी भी स्तर पर शामिल रहे हैं. इसके अलावा बिहार के सभी कोचिंग संस्थानों पर नजर रहेगी. 

Patna Live: जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज

रविवार (21 जून) को जदयू के राज्य परिषद/राष्ट्रीय परिषद की बैठक है. सीएम पद से हटने के बाद पहली बार नीतीश कुमार की अगुवाई में मीटिंग होगी. संगठन के व्यापक विस्तार और मजबूती के लिए पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों और एजेंडे पर मुहर लग सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News Update, Patna News In Hindi, Patna Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com