विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में साइको किलर का आतंक! एक ही परिवार में तीसरी हत्या, SIT ने संभाली कमान

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है.

मुजफ्फरपुर में साइको किलर का आतंक! एक ही परिवार में तीसरी हत्या, SIT ने संभाली कमान
मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या (Photo-NDTV))

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक 70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए, घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक SIT टीम का गठन कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के रमतोहमा गांव का है. शनिवार की देर रात बलदेव पंडित की 70 वर्षीय पत्नी मरछिया देवी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पानापुर ओपी थाना की पुलिस के साथ-साथ डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी मौके पर पहुंच गए.

मामले की जांच के लिए SIT का गठन

इस घटना को लेकर एसपी कातेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कल देर रात बलदेव पंडित की 70 वर्षीय पत्नी मरछिया देवी की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि उस घर में पहले भी दो हत्या हो चुकी हैं और अब यह तीसरी हत्या है जिसको देखते हुए अब पूरे मामले के खुलासे के लिए SIT का गठन किया गया है.

परिवार में पहले किस-किस की हुई हत्या?
  • जनवरी 2021 में रामेश्वर पंडित की हत्या (परिवार के सदस्य)

  • दिसंबर 2023 में सुनीता देवी की हत्या (मरछिया देवी के पोते की पत्नी) 

क्या कोई साइको दे रहा है घटना को अंजाम?

SIT की टीम अब इस पूरी घटना की जांच करेगी. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है. ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है कि संभव है की कोई साइको अपराधी के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा हो. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके से एक खोखे को बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बैंड-बाजे के साथ हत्यारोपी के घर पहुंची पुलिस, पूरे गांव के सामने दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Bihar Hindi News, Patna News In Hindi, Patna Samachar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com