विज्ञापन

पंजाब के मानसा परमिंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, लोगों ने दुकान में लगाई आग

पंजाब के मानसा प्रशासन की एक टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ आरोपी अश्वनी के घर पर पहुंची थी. उन्होंने घर तोड़ना शुरू किया. इस बीच उसकी दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की बल्कि दुकान को आग भी लगा दी.

पंजाब के मानसा परमिंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, लोगों ने दुकान में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन.
NDTV
  • पंजाब के मानसा में ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी की दुकान में भीड़ ने आग लगा दी
  • आरोपी अश्वनी के घर और दुकान पर मान सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया है
  • 13 अक्टूबर को परविंदर को एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी

पंजाब के मानसा में ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी की दुकान को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है. दरअसल यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर प्रशासन उनके घर पर बुलडोजर चालने पहुंचा था. इसी बीच मौके पर मौजूद भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उसने आरोपी अश्वनी की दुकान में आग लगा दी. बेकाबू भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की. बता दें कि पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया था. 


परविंदर सिंह झोटा के आरोपी के घर बुलडोजर एक्शन

बता दें कि पंजाब के मानसा प्रशासन की एक टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ आरोपी अश्वनी के घर पर पहुंची थी. उन्होंने घर तोड़ना शुरू किया. इस बीच उसकी दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की बल्कि दुकान को आग भी लगा दी. उधर आरोपी के घर को तोड़ दिया गया.

केमिस्ट मालिक ने परविंदर को मारी थी गोली

बता दें कि पंजाब के मानसा में 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने राजस्थान के सालासर से मुख्य शूटर को अरेस्ट किया था. परविंदर ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक एक्टिविस्ट थे.उनको एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने उस वक्त गोली मारी, जब उसे परविंदर ने ड्रग्स बेचते हुए पकड़ लिया था. परविंदर मेडिकल स्टोर्स पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए फेमस थे. परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मानसा में आरोपी अश्वनी कुमार का घर और मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ दिया गया है.

NDTV इमेज

NDTV इमेज

गोली लगने से पहले परविंदर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. पांच मिनट के एक वीडियो में वह एक बुजुर्ग शख्स के साथ खड़े देखे गए थे.उन्होंने दावा किया कि उस शख्स ने दुकान से ड्रग्स खरीदे थे. इसके बाद झोटा और दुकान के मालिक के बीच तीखी बहस हुई. वीडियो में दुकान के मालिक के हाथ में पिस्तौल दिखाई दी. पांच मिनट तक चली बहस के बाद स्टोर मालिक ने उनको गोली मार दी थी.

ये भी पढे़ं-'मां, ये मुझे मार देंगे..' ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले परविंदर झोटा को पहले से था डर; मां ने क्या बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Parvinder Singh Jhota Murder, Parvinder Singh Jhota, Bhagwant Maan Govt, Bulldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com