संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. संसद सचिवालय ने इस दौरान आगंतुकों/अतिथियों के प्रवेश के मानदंडों में ढील दी है. कोरोना काल में सभी गैर-आवश्यक आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि, इस बार ऐसा नहीं होगा.
5 दिसंबर, 2022 को जारी लोकसभा बुलेटिन के अनुसार आगंतुकों/अतिथियों को गैलरी पास जारी करने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी COVID-19 स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 17वीं लोकसभा के 10वें सत्र के दौरान सीमित और नियंत्रित तरीके से सदस्यों को एंट्री दी जाएगी. सदस्य गैलरी पास जारी करने के लिए आवेदन के ऑनलाइन मोड का लाभ उठा सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं, सेंट्रल हॉल, संसद भवन में प्रवेश नियम में भी छूट दी गई है. 17वीं लोकसभा के 9वें सत्र के दौरान पालन किए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में पूर्व सांसदों को सेंट्रल हॉल, संसद भवन में जाने की अनुमति दी जाएगी.
स्पीकर द्वारा समय-समय पर जारी नियमों और निर्देशों के अनुसार संसद भवन और केंद्रीय कक्ष में प्रवेश को विनियमित किया जाएगा. हालांकि, बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है. चाहे वो सांसद के साथ ही क्यों ना हो.
यह भी पढ़ें -
-- "नैतिकता किस हद तक गिर गई है..": गोवा में कांग्रेसी विधायकों के BJP में शामिल होने के मामले में SC
-- अडानी सी-पोर्ट प्रोजेक्ट के खिलाफ 130 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन को फिलहाल रद्द किया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं