लोकसभा में ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुए तेल-गैस संकट पर दिए भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में भी अपनी बात रखेंगे. पीएम ने कल देशवासियों को कोरोना जैसा संकट आने पर फिर से तैयार रहने को कहा है. हालांकि अच्छी बात यह है कि हमारे दो और जहाज एलपीजी और कच्चा तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट से निकल चुके हैं. महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक होनी है.दिल्ली में आज बजट पेश किया जाएगा. दिल्लीवालों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पश्चिम बंगाल आएंगे. देश से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए देखते रहिए एनडीटीवी हिंदी
PM Modi Rajya Sabha Speech | Women Reservation Bill | India Bloc Meeting | Delhi Budget 2026 | Latest Live Updates | Breaking News
Delhi Fire: दिल्ली के बवाना की इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग
दिल्ली के बवाना सेक्टर 2 इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है.दमकल विभाग को रात 3:55 पर जानकारी मिली. राहत ओर बचाव कार्य के लिए 17 फायर टेंडर को घटना स्थल पर भेजा गया है. दमकल कर्मी लगातार आग को काबू करने के लिए प्रयासरत हैं. घटना में एक फायर मेन के घायल होने की खबर है.
Live Updates: अमरावती में मुख्य सचिव के बंगलों के पास भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड लगाई गईं
अमरावती के रायपुडी में मुख्य सचिव के बंगलों के पास भीषण आग लग गई.जानकारी के अनुसार आग मेघा इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से रखी गई पाइपों में लगी, जो राजधानी निर्माण कार्यों में लगी हुई हैं. दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी तीन फायर इंजनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. घना धुआं और तेज लपटें आग पर काबू पाने में बड़ी बाधा बन रही हैं. यह जानकारी थुल्लूर के सीआई श्रीनिवास राव ने दी.
Ayodhya News: राम नवमी उत्सव पर क्या है अयोध्या में तैयारी?
राम जन्मभूमि मंदिर में राम नवमी के उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया, “चैत्र राम नवमी मेला अयोध्या में शुरू हो चुका है. पिछले चार दिनों से भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है.हर दिन एक लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर रहे हैं.रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे आरती के दौरान रामलला का ‘सूर्य तिलक’ होगा. यह लगभग 4 मिनट तक चलेगा.हमने अलग‑अलग स्थानों पर टीवी की व्यवस्था की है,जहां लोग इसे देख सकेंगे.दोपहर 12 बजे सभी भक्तों को दर्शन कराना संभव नहीं है इसलिए भक्त पूरे दिन कभी भी दर्शन कर सकते हैं.उस दिन सुबह से देर रात तक दर्शन होते रहेंगे.सभी को दर्शन मिलेगा और सभी को प्रसाद भी दिया जाएगा.सभी इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं.