विज्ञापन
32 minutes ago

आज संसद में बजट पर चर्चा जारी रहेगी, लेकिन माहौल केवल आर्थिक मुद्दों तक सीमित नहीं है. बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण ने सियासत को और गर्मा दिया. उन्होंने राजनीति को मार्शल आर्ट से जोड़ते हुए कहा कि जैसे खेल में 'ग्रिप' और 'चोक' होती है, वैसे ही राजनीति में भी कई अदृश्य तकनीकें काम करती हैं- बस वे दिखाई नहीं देतीं.

इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की आपत्ति के बाद राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. यदि मामला औपचारिक रूप से सदन में आता है और आगे बढ़ता है, तो यह राहुल गांधी के लिए संसदीय और कानूनी दोनों स्तरों पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यहां तक कि उनकी सांसदी पर भी संकट आ सकता है.

विशेषाधिकार हनन क्या है?

सांसदों को उनके कार्य निष्पादन के लिए कुछ विशेष अधिकार दिए जाते हैं. यदि कोई सदस्य, संस्था या व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन करता है या सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ आया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव तो जा सकती है सदस्यता, इंदिरा गांधी के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा

आज लोकसभा के एजेंडा में क्या-क्या?

1. प्रश्नकाल (11 बजे)

2. टेबल पर रखे जाएंगे दस्तावेज

कई मंत्रालयों के मंत्री अपने विभागों से जुड़े दस्तावेज सदन में पेश करेंगे- 

आवास एवं शहरी कार्य, जनजातीय मामले, ऊर्जा, MSME, श्रम, बंदरगाह-शिपिंग, पर्यटन, सूचना एवं प्रसारण, सड़क परिवहन, ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण, खेल, युवा मामले, जल शक्ति, नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्यपालन सहित कुल 17 मंत्री दस्तावेज रखेंगे.

3. याचिका समिति की रिपोर्ट

चन्द्र प्रकाश जोशी व मनोज तिवारी बैंक खातों में minimum balance न रखने पर लगने वाले जुर्माने के खिलाफ याचिका पर समिति की चौथी रिपोर्ट पेश करेंगे.

4. सरकारी आश्वासन समिति की पांच रिपोर्टें

स्वास्थ्य मंत्रालय, रेलवे, उपभोक्ता मामले जैसे विभागों से जुड़े लंबित आश्वासनों की समीक्षा रिपोर्टें सदन में पेश होंगी.

5. वित्त स्थायी समिति की रिपोर्ट

भारत की वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच आर्थिक विकास के रोडमैप पर 29वीं रिपोर्ट पेश की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'आइए, साथ खड़े होकर बात करते हैं...' : प्रल्हाद जोशी का हाथ खींचकर बोले राहुल गांधी

6. दो बिलों पर समितियों की समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025
जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025
इनकी रिपोर्ट पेश करने की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा.

7. नियम 377 के अंतर्गत उठाए जाने वाले मुद्दे

8. विधायी कामकाज: महत्वपूर्ण बिल

आज सदन में सबसे अहम रहेगा-
Industrial Relations Code (Amendment) Bill, 2026
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसे विचार और पारित करने के लिए सदन में पेश करेंगे.

कल होगी केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक में होगी. इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

भारत-अमेरिका डील पर विपक्ष का प्रदर्शन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर आज संसद में विपक्ष प्रदर्शन करेगा. 10:30 बजे विपक्षी सांसद मकर द्वार बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com