Women Reservation Bill: भारतीय संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर चर्चा हो रही है. इसमें संसद में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बात कही गई है. प्रस्ताव है कि लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 किया जाएगा और इसमें 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. यानी भारत की संसद में एक तिहाई भागीदारी महिलाओं की होगी. भले ही ये दिखने में ज्यादा लग रहा हो, लेकिन दुनिया के कई देशों के मुकाबले ये अब भी काफी कम है. दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां संसद में महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी से ज्यादा है. खास बात ये है कि इनमें ज्यादातर छोटे देश शामिल हैं.
दुनिया के किस देश की संसद में सबसे ज्यादा महिलाएं?
दुनिया में जिस देश की संसद में सबसे ज्यादा महिलाओं की भागीदीरी है, उसका नाम रवांडा है. Statista के आंकड़ों के मुताबिक यहां संसद में महिलाओं के लिए 63.8 प्रतिशत सीटें रिजर्व हैं. रवांडा के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम क्यूबा का है. यहां महिलाओं की भागीदारी 55.7% है.

देख लीजिए पूरी लिस्ट
- रवांडा (Rwanda)- 61.3%
- क्यूबा (Cuba) - 53.4%
- निकारागुआ (Nicaragua) - 51.7%
- अंडोरा (Andorra) - 50.0%
- मेक्सिको (Mexico) - 50.0%
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) - 50.0%
- न्यूजीलैंड (New Zealand) - 49.2%
- आइसलैंड (Iceland) - 47.6%
- कोस्टा रिका (Costa Rica) - 47.4%
- स्वीडन (Sweden) - 46.7%
- दक्षिण अफ्रीका (South Africa) - 45.8%
- नार्वे (Norway) - 45.0%
- स्पेन (Spain) - 44.3%
- ऑस्ट्रेलिया (Australia) - 38.4%
- फ्रांस (France) - 37.3%
- इटली (Italy) - 32.3%
- कनाडा (Canada) - 30.5%
- यूनाइटेड किंगडम (UK) - 28.6%
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) - 28.2%
भारत में लंबे वक्त से हो रही है मांग
भारत में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन भागीदारी के मामले में अब भी वो काफी पीछे हैं. यही वजह है कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर लंबे वक्त से मांग हो रही है. अब सरकार की तरफ से इस दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है. आने वाले समय में भारतीय संसद में महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें - जॉम्बी से लेकर एलियंस तक से जुड़े अजब कोर्स, जो कॉलेज में पढ़ाए गए, डिग्री भी दी गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं