विज्ञापन

इंस्टा पर मंत्रियों की मजबूत मौजूदगी चाहते हैं पीएम, जानें इस प्लेटफार्म पर कौन कितना बड़ा धुरंधर!

भारत में इंस्टाग्राम के एक्टिव यूजर्स की संख्या 42 करोड़ है, जिनमें बड़ी आबाजी जेन जी की ही है.

इंस्टा पर मंत्रियों की मजबूत मौजूदगी चाहते हैं पीएम, जानें इस प्लेटफार्म पर कौन कितना बड़ा धुरंधर!
पीएम मोदी ने देर रात फिर किया इंस्टा पोस्ट
  • पीएम मोदी ने कैबिनेट के साथियों को भी सलाह दी है कि वे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करें.
  • पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 10.2 करोड़ है.
  • पीएम मोदी सीधे इंस्टाग्राम के जरिए छात्रों से संवाद कर रहे हैं
नई दिल्ली:

नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को जेन जी का मूवमेंट कहा जा रहा है. जेन जी की अपनी रुचियां हैं और सोशल मीडिया पर भी वह फेसबुक, ट्विटर से ज्यादा इंस्टाग्राम जैसे ऐप पर एक्टिव रहते हैं. यही कारण है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के साथियों को भी सलाह दी है कि वे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करें. यदि पहले से ही कर रहे हैं तो उसे बढ़ाएं. पीएम मोदी का कहना है कि इंस्टाग्राम पर रील्स डालें ताकि यूथ से कनेक्ट करें. हालांकि इंस्टाग्राम की बात की जाए तो यहां भी पीएम मोदी को बढ़त हासिल है. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 10.2 करोड़ है. वह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर नेताओं में से हैं. वहीं राहुल गांधी के इंस्टा पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं. 

अब यदि मोदी सरकार की कैबिनेट की बात करें तो पीएम मोदी के बाद होम मिनिस्टर का नंबर आता है. अमित शाह के फिलहाल 3.52 करोड़ फॉलोअर हैं. इसके बाद नितिन गडकरी के 66 लाख ही फॉलोअर हैं. इनके बाद शिवराज सिंह चौहान 48.3 लाख, चिराग पासवान 38.4 लाख फॉलोअर हैं. वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर 34.9 लाख फॉलोअर्स हैं. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुल 25 लाख फॉलोअर्स हैं. चंद्रकात पाटिल के 18 करोड़ फॉलोअर हैं. इन नेताओं के बाद निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू का नंबर आता है. ये वे मंत्री हैं, जो इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की संख्या के मामले में टॉप 10 पर हैं.

भारत में 42 करोड़ इंस्टा यूजर

भारत में इंस्टाग्राम के कुल यूजर्स की संख्या 42 करोड़ के करीब है. यह दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस है. साफ है कि सोशल मीडिया पर कोई राय कायम करने या फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह बड़ा प्लेटफॉर्म है. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी यदि मंत्रियों को यहां एक्टिव होने की सलाह दे रहे हैं तो उसके गहरे मायने हैं. इंस्टाग्राम पर एक्टिव लोगों में बड़ी संख्या जेन जी की ही है. ऐसे में इस वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह जरूरी माध्यम हो जाता है. 

इन मंत्रियों के फॉलोअर्स की संख्या कुछ हजार में ही

भले ही इंस्टाग्राम को पीएम मोदी इतनी अहमियत दे रहे हैं, लेकिन उनकी कैबिनेट के कई सदस्यों की फॉलोअर्स संख्या काफी कम है. जैसे जनजातीय मंत्री जुएल उरांव के फॉलोअर 17.1 हजार ही हैं. जीतनराम मांझी को इंस्टा पर 38 हजार लोग फॉलो करते हैं, डॉ. वीरेंद्र कुमार की फॉलोअर संख्या 70 हजार है तो वहीं राजीव रंजन सिंह के फॉलोअर्स 73 हजार ही हैं. भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के फॉलोअर्स भी 1 लाख से कम ही हैं. वहीं भूपेंद्र यादव के 1 लाख फॉलोअर हैं. एचडी कुमारस्वामी के 2.17 लाख, सर्बानंद सोनोवाल के 2.32 लाख और मनोहर लाल खट्टर के ढाई लाख फॉलोअर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, Instagram, Instagram News, Instagram News In Hindi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com