शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्र सरकार तथा CJP के बीच सहमति बनने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि आज जो हुआ, वह लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है.
वांगचुक ने CJP की टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया. साथ ही उन स्वयंसेवकों, छात्रों, युवाओं और देशभर के नागरिकों का भी आभार जताया जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन दिया. उन्होंने विशेष रूप से आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी भावना को बनाए रखना जरूरी है.
केवल इस्तीफे से नहीं बनेगा देश
सोनम वांगचुक ने कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण काम शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है. उनके अनुसार केवल किसी मंत्री के इस्तीफे से देश नहीं बनता बल्कि व्यवस्था में बदलाव और ठोस सुधार जरूरी होते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस सकारात्मक सोच के साथ सरकार ने यह कदम उठाया है उसी भावना के साथ शिक्षा प्रणाली में भी सुधार किए जाएंगे.
#WATCH | Gurugram, Haryana: Activist Sonam Wangchuk says, "I welcome and respect the steps taken by the government and Dharmendra Pradhan, and congratulate all countrymen. This is a victory for democracy that we witnessed today. I congratulate and thank our CJP team who first… pic.twitter.com/W64tE7u7lA
— ANI (@ANI) July 25, 2026
उन्होंने कहा कि सुधार केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि शासन व्यवस्था में भी बदलाव होना चाहिए. वांगचुक ने आशा जताई कि भविष्य में देश डर नहीं बल्कि प्रेम और विश्वास के साथ चलेगा तथा अन्याय नहीं बल्कि सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें-
वो लम्हा जब अभिजीत दीपके को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली-Video
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर
सरकार ने हमारी बात मान ली है, हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं: सीजेपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं