बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Actor Pankaj Tripathi) के बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता की हालत गंभीर बताई जा रही है. सबिता को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई बिहार के गोपालगंज से कोलकाता के लिए स्विफ्ट कार से निकले थे. झारखंड धनबाद के निरसा में एनएच 19 पर दोपहर तकरीबन तीन से साढ़े तीन के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से दो भागों में बंट गई.
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला. लेकिन तब तक राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) की मौत हो चुकी थी. जबकि पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के सिर में चोट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिन्हें गंभीर हालत में धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार राजेश तिवारी खुद कार चला रहे थे. एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों ने बताया की घटना के बाद जैसे ही पेसेंट को अस्पताल लाया गया तो उनके सिर पर गंभीर चोटें थी, इसलिए सबिता का सिटी स्कैन किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सबिता के सिर पर गंभीर चोट होने की पुष्टि सिटी स्कैन से हुई है. मरीज की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है. आगे इनके परिजन बेहतर अस्पताल ले जाने की बात कर रहे हैं और परिजनों का जैसा निर्णय होगा वे लेंगे. फिलहाल डॉक्टरों की टीम मरीज की निगरानी कर रहे हैं. राजेश तिवारी के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हे खबर मिली की सड़क हादसे में राजेश तिवारी और उनकी पत्नी सबिता तिवारी घायल हो गए हैं. जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे. आगे डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगे हुए हैं. बॉलीवुड एक्टर और सबिता तिवारी के भाई पंकज त्रिपाठी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है, सभी परिजन धनबाद के लिए निकल चुके हैं.
ये भी पढ़ें : NIA आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में श्रीनगर में 9 स्थानों पर कर रही छापेमारी
ये भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, बंगाल और ओडिशा में लू का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं