दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश (Delhi Rain) होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी (Heatwave Alert) जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अपने ताजा बयान में कहा कि आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है.
आईएमडी (IMD) ने कहा कि सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है. आईएमडी दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में हमारा अनुमान है कि आने वाले 2-3 दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और इसके साथ ही कल हल्की बारिश की भी संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पश्चिम बंगाल में हमने रेड अलर्ट जारी किया है क्योंकि वहां लू से लेकर भीषण लू चल रही है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, 'इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6.5 से 4 डिग्री अधिक है. आईएमडी ने शनिवार को ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि अगले पांच दिनों के लिए झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया.
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया' गठबंधन 300 से ज्यादा सीट जीतेगा: उद्धव ठाकरे
ये भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने एम्स विशेषज्ञों के सामने इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया : तिहाड़ प्रशासन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं