विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

ज्योति जैसी जासूसों का खुल गया राज! पाकिस्तान पुलिस का पूर्व SI निकला मास्टरमाइंड, ऐसे चल रहा था पूरा खेल

Pakistan Spy Gang in India: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में भारत के अलग-अलग राज्यों से कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच एजेंसियां इन सभी से जुड़े तारों को खंगालने में जुटी है. इस बीच एक जांच एजेंसी ने एक बड़ा खुलासा किया है. यह खुलासा जासूसों के मास्टरमाइंड को लेकर है.

ज्योति जैसी जासूसों का खुल गया राज! पाकिस्तान पुलिस का पूर्व SI निकला मास्टरमाइंड, ऐसे चल रहा था पूरा खेल
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान पुलिस का पूर्व SI नासिर ढिल्लो.
नई दिल्ली:

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जांच एजेंसियों ने भारत के अलग-अलग राज्यों से ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिनपर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप लगे. इस कार्रवाई की शुरुआत हरियाणा के हिसार से हुई, जहां से यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) सहित उनके 12 अन्य साथियों को पकड़ा गया. ज्योति कई बार पाकिस्तान जा चुकी थी. उसे पाकिस्तान में एक वीआईपी जैसा ट्रीटमेंट मिलता था. उसकी पहुंच मरियम नवाज तक थी. ज्योति के साथ पकड़े गए कई अन्य यूट्यूब भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुके थे. हिसार से शुरू हुई यह कार्रवाई यूपी, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब तक पहुंची. जहां से कई और लोग पकड़े गए. इन सभी से जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है. 

ज्योति मल्होत्रा के करीबी जसवीर से पूछताछ में खुले राज

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ कथित रूप से निकट संपर्क में रहे पंजाब के एक यूट्यूबर को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि जसबीर सिंह उर्फ ​​जान महल (41) कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि रूपनगर के महलान गांव निवासी सिंह यूट्यूब चैनल 'जानमहल वीडियो' चलाता था, जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे और वह यात्रा और खाना पकाने से संबंधित सामग्री पोस्ट करता था.

Latest and Breaking News on NDTV

हर यात्रा में पाकिस्तान की सैन्य अधिकारियों से की थी मुलाकात

पंजाब पुलिस ने बताया कि जसवीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (पीआईओ) शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा से जुड़ा पाया गया, जो जासूसी के आरोप में हाल ही में निष्कासित पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में था और पड़ोसी देश की अपनी तीन यात्राओं में से एक के दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मुलाकात की थी.

पाकिस्तान पुलिस पूर्व SI जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड

अब इसी जसबीर उर्फ जान महल से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों ने एक बड़ा खुलासा किया है. यह खुलासा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों के मास्टरमाइंड से जुड़ा है. जांच एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो इस जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड है. 

नासिर ढिल्लो ने ही जसवीर को ISI के अधिकारियों से मिलवाया था

जसवीर को नासिर ढिल्लो ने ही पाकिस्तान ISI के अधिकारियों से लाहौर में मिलवाया था. पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद नासिर ढिल्लो अब एक यूट्यूबर है. नासिर ढिल्लो ज्योत्ति मल्होत्रा को भी जानता है. पूछताछ के यह भी पता चला कि जसवीर और ज्योति मल्होत्रा लाहौर में एक साथ 10 दिन साथ रुके थे.

नासिर ढिल्लो पाकिस्तान आने वाले यूट्यूबरों को दानिश से मिलवाता था

जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नासिर ढिल्लो पाकिस्तान में आने वाले भारतीय यूटूबर्स को दानिश से भी जुड़वा देता था. फिर दानिश उन्हें जासूसी के टास्क सौंपता था, और दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन में बतौर गेस्ट बुलाता था. जसवीर की भी दानिश से नासिर ने ही पाकस्तान में मुलाकात करवाई थी.

पाकिस्तान पुलिस के कई कर्मी जासूसी रैकेट के हिस्सा

सुरक्षा एजेंसियों को शक पाकिस्तान पुलिस के सैकड़ों पूर्व पुलिस कर्मी जासूसी रैकेट का हिस्सा है, जो भारतीय यूटूबर्स को टारगेट करने में लगे है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में घिरी ज्योति मल्होत्रा को 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - लाहौर में साथ-साथ, मरियम नवाज से गपशप.. गिरफ्तार हुआ जासूस ज्योति का ये दोस्त जसबीर कौन है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyoti Malhotra, Pakistan Spy, Pakistan Spy Arrested, Pakistan Spy Arrested In India, Pakistan Spy In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com