विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चौकस पाकिस्तान, भारत से कार्रवाई का डर: सूत्र

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत से कार्रवाई का डर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बुधवार को एक बड़ी बैठक हुई. जिसमें इस हमले के बाद की स्थितियों को मंथन किया गया है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चौकस पाकिस्तान, भारत से कार्रवाई का डर: सूत्र

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत से कार्रवाई का डर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बुधवार को एक बड़ी बैठक हुई. जिसमें इस हमले के बाद की स्थितियों को मंथन किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पाकिस्तान में एक बड़ी बैठक हुई. जिसमें तीनों सेना के प्रमुख भी शामिल रहे. इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थितियों पर चर्चा हुई. बैठक के इतर पाकिस्तान एयरफोर्स को चाक-चौबंध रखा गया है. इस बैठक में पाकिस्तान सेना प्रमुख सहित अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे. 

दूसरी अहम बात यह है कि पाकिस्तान भारत की तरफ से आने वाले बयानों पर भी नजर रखी जा रही है. पाकिस्तान को इस बात का डर है कि इस आतंकी हमले के बाद भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान पर कोई कठोर कदम नहीं उठाए. 

2016 और 2019 में भारत ने आतंकी हमले के बाद दिया था करारा जवाब

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया है. लेकिन पाकिस्तान इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के डर से चौकन्ना है. मालूम हो कि इससे पहले 2016 में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. साथ ही 2019 में भी आतंकी हमले के बाद बालाकोट पर एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. 

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में पर्यटकों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करता है. बता दें कि इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं.

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमले के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम अनंतनाग जिले में हुए हमले में पर्यटकों की जान जाने से चिंतित हैं. हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

यह भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद कहां तक पहुंची जांच? जानिए आतंकियों के बारे में 5 बातें

लेखक के बारे में
img
उमाशंकर सिंह
Senior Editor - Political and Foreign Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Terrorist Attack, Pahalgam Terrorist Attack News, Pahalgam Terrorists Attack, India Pakistan, India Pakistan Tensions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com