विज्ञापन

जहां हम अभी बैठे हैं...पाकिस्तान के मंत्री ने SCO समिट में सुनाई दिल्ली के पुराना किला कहानी

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली में आयोजित समिट में हुमायूं और शेरशाह शाह शूरी का जिक्र किया है. इन दोनों का कनेक्शन दिल्ली के पुराने किले से जुड़ा है, जहां यह समिट हो रही है.

जहां हम अभी बैठे हैं...पाकिस्तान के मंत्री ने SCO समिट में सुनाई दिल्ली के पुराना किला कहानी
Pakistan Minister Musadik Malik: पाकिस्तान के मंत्री ने दिल्ली के पुराने किले पर दिया बड़ा बयान (फोटो:NDTV)
  • पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने अपने संबोधिन में दिल्ली के पुराने किले की बात कही है.
  • मुगल सम्राट हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का जिक्र करते हुए इसे दर्शाया.
  • शेरशाह सूरी और हुमायूं दोनों ने इस किले के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी.

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित SCO सभ्यतागत संवाद मंच में पाकिस्तान से आए मंत्री मुसादिक मलिक ने अपने संबोधन में शेरशाह सूरी और मुगल शासक हुमायूं का जिक्र किया है. मुसादिक मलिक ने उर्दू में भाषण दिया और दिल्ली के पुराना किले के इतिहास को ही अपनी बात का केंद्र बना दिया. उन्होंने कहा मुगल सम्राट हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह किला खुद एक कहानी है, उनकी इस टिप्पणी को अब 'एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी' वाले बयान के रूप में देखा जा रहा है. जिससे पाकिस्तान के मंत्री का यह बयान चर्चा में है. 

'दिल्ली का पुराना किला अपने आप में एक कहानी है'

पाक मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा 'यह (पुराना) किला, जहां हम बैठे हैं, अपने आप में एक कहानी है. एक किला, जिसकी नींव हुमायूं ने रखी, जो तिमुरिद वंश से जुड़े थे और मध्य एशिया से आए थे और शेरशाह सूरी ने इसे और आगे बढ़ाया, जो एक अफगान थे. एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी, मतलब दो शासक और एक किला, यानी दो परतें और एक खाई.' मालिक ने अपना भाषण उर्दू में दिया था. मलिक ने कहा कि एक ही दीवार के अंदर दो अलग-अलग शासकों की कला, दो सांस्कृतिक परतें और दो परंपराओं के निशान मिलते हैं. यही विविधता है, जिसे मनाने के लिए हम यहां जुटे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली बाहर से आने वाली सभ्यताओं और लोगों से कमजोर नहीं हुई, बल्कि और मजबूत हुई है. 

मुसादिक मलिक ने अपना यह वीडियो एक्स पर भी शेयर किया है. उन्होंने उर्दू में भी लिखा कि यह किला अपने आप में एक कहानी है, हुमायूं दूसरे मुगल सम्राट थे. उनका मकबरा, जिसे प्रसिद्ध हुमायूं का मकबरा कहा जाता है, पुराना किला से कुछ ही दूरी पर निजामुद्दीन इलाके में है.

ये वीडियो भी देखिए

20 से 22 नवंबर तक चलेगा आयोजन 

दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम चल रहा है. जिसका आयोजन दिल्ली के पुराने किले में किया जा रहा है. इसमें पाकिस्तान की तरफ से मंत्री मुसादिक मलिक ने भी हिस्सा लिया है. यह आयोजन 20 से 22 नवंबर तक चलने वाला है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पुराने किले को लेकर जो बयान दिया है, वह चर्चा में है. 

भारत ने इस फोरम के लिए पुराना किले को चुना था.  भारत का कहना है कि यह किला सिर्फ मुगल या अफगान इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को उद्घाटन भाषण में कहा था कि यह किला एक 'असाधारण विरासत' है. 

दिल्ली के पुराने किले का इतिहास 

दिल्ली के पुराने किले का इतिहास अहम है. यमुना किनारे स्थित यह सबसे पुराने किलों में शामिल है, जिसे विद्वानों के अनुसार महाभारत काल के इंद्रप्रस्थ की जगह पर माना जाता है. यहां हुई खुदाई में 1200 ईसा पूर्व से लेकर 1200 ईस्वी तक की करीब 9 परतें मिली हैं, जो करीब 3000 साल की निरंतर सभ्यता की कहानी कहती हैं. मौजूदा किले की नींव मुगल सम्राट हुमायूं ने 1533 ईस्वी के आसपास अपनी नई राजधानी दीनपनाह के रूप में रखी थी. बाद में हुमायूं को हराकर सत्ता में आए अफगान शासक शेरशाह सूरी ने 1538-1545 के बीच दीनपनाह को तोड़कर उसी जगह पर शेरगढ़ नाम से किला बनवाया, जिसकी मजबूत दीवारें, बड़े दरवाजे और किला-ए-कुहना मस्जिद आज भी मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के मंत्री कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, सरकार से परमिशन; पर एक ख्वाहिश रह जाएगी अधूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Purana Qila, Pakistan Minister Musadik Malik, Pakistan Minister Musadik Malik SCO Summit India, Delhi News, Musadik Malik India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com