राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ते अपराधों और एक्सटॉर्शन के मामलों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गंभीरता से लिया है. ऐसे मामलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन ईगल' (Operation Eagle) चलाया है. इस ऑपरेशन के जरिए दिल्ली पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों के सिंडिकेट को तोड़ने की कोशिश की है. पिछले एक महीने में छापेमारी कर क्राइम ब्रांच ने 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बदमाशों से काफी संख्या में हथियारों को भी बरामद किया गया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन बदमाशों से 4 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 8 देसी कट्टे, 1 कंट्री मेड राइफल और 33 कारतूस बरामद किए हैं. साथ ही इन बदमाशों पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या और लूट जैसे संगीन मामले भी दर्ज हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजीपुर इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन ईगल के तहत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक टिप मिलने के बाद दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक गाड़ी को रोका. पहले तो कार सवार सवाल बदमाशों ने पुलिस के ऊपर ही पिस्टल तान दी, लेकिन पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया.
पुलिस ने गाड़ी से सुलेमान और अरशद नाम के दो बदमाशों की गिरफ्तारी की है, जिनके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह हथियार पटपड़गंज गांव के रहने अनेक उर्फ मोनी से खरीदे हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया.
हथियारों की खेप की सप्लाई
इस तरह पिछले एक महीने में पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि गाजियाबाद की डासना जेल में बंद गैंगस्टर मदन दिल्ली और एनसीआर में हथियारों की खेप सप्लाई की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं