गाजियाबाद ऑनलाइन गेम्स मामले में आरोपी शाहनवाज खान को आज रायगढ़ से पकड़ा गया है. शाहनवाज खान पर मोबाइल गेम्स के जरिए 400 लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप है. शाहनवाज मुंबई से सटे मुंब्रा का रहने वाला है. बद्दो उर्फ शाहनवाज की उम्र 23 साल है. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मुंब्रा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शाहनवाज की तलाश शुरू की थी.
इस मामले में मुंब्रा पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर कुंभार और टीम ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे सुराग मिला कि आरोपी वर्ली पुलिस की सीमा में है. इसके बाद वर्ली पुलिस की मदद से तलाशी ली गई. हालांकि आरोपी वहां से भी निकल चुका था. इसके बाद जानकारी मिली कि वो अलीबाग में है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद कुंभार और उनकी टीम ने अलीबाग जाकर रात 11 बजे तक आरोपी के ठिकाने पर लॉज और कॉटेज की जांच की और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि इस मामले में आरोपी और पीड़ित लड़के 2021 की शुरुआत में गेमिंग एप्लिकेशन फोर्ट नाइट के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए. एक-दूसरे से बात करने के लिए डिस्कोड सुविधा के माध्यम से गेम खेलने वाले लोग दोस्ती में बदल गए. वेलोरेंट गेम खेलते हुए जब वे टारगेट प्लेस आइस-बॉक्स पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले धर्मांतरण की बात की और जाकिर नाइक के भाषण पर चर्चा की. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 30 मई को थाना कवि नगर में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें दो लोगों के नाम सामने आए थे. इनमें से एक मौलवी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
ऐसे सामने आया था मामला
गाजियाबाद के एक परिवार को अपने बच्चे पर शक होने के बाद यह मामला सामने आया. परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बच्चा 5 बार जिम जाने के नाम पर मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ता था. डीसीपी सिटी ने बताया था कि उनके पास सूचना है कि गुजरात के एक इलाके से 400 बच्चों का धर्मांतरण कराया गया है.
ये भी पढ़ें :
* 'ऑनलाइन गेम्स के जरिए गुजरात में 400 से ज्यादा बच्चों का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी' : गाजियाबाद सिटी DSP
* गाजियाबाद : पुलिस ने धर्मांतरण करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, जाकिर नायक से भी जुड़े हैं तार
* VIDEO: यमुना में मिलने वाली हिंडन नदी का पानी लाल क्यों हो गया? जानिए क्या है कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं