गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने धर्मांतरण करने वाले बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश. इसके तार डॉक्टर जाकिर नायक से भी जुड़े हैं. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र पहुंच गई है. पुलिस के मुताबिक अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह चार नाबालिग बच्चों का धर्म परिवर्तन करवा चुके थे. इन्होंने गाजियाबाद से लेकर हरियाणा और पंजाब तक के किशोर का धर्मांतरण करवाया था.
गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल रहमान है. वो गाजियाबाद के सेक्टर 23 स्थित जामा मस्जिद में कमेटी सदस्य था. वो महाराष्ट्र के रहने वाले शाहनवाज मकसूद के साथ मिलकर नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण करवाता था. गाजियाबाद के एक परिवार को जब अपने बच्चे पर शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की थी उनका बच्चा दिन में 5 बार जिम जाने के नाम पर मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ता था. पुलिस ने आज जब खुलासा किया है तो सब हैरान और परेशान रह गए हैं. दरअसल धर्मांतरण कराने के लिए एक ऑनलाइन गेम खेलते थे उसमें यह कहा जाता था कि अगर जीतना है तो आयत पढ़ो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उसके बाद धीरे-धीरे यह डॉक्टर जाकिर नायक के वीडियो दिखाकर इन को प्रोत्साहित करते थे कि वो इस्लाम ज्वाइन करें. इसके अलावा यह लोग जब बच्चे इस्लाम ज्वाइन कर लेते थे तो उनका एफिडेविट भी बनवा देते थे.
गाजियाबाद के डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने अब्दुल रहमान को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी शहनवाज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम महाराष्ट्र के ठाणे में मौजूद है. पुलिस के मुताबिक अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दो बच्चे गाजियाबाद एक बच्चा चंडीगढ़ और एक बच्चा हरियाणा का है. यह लोग धर्मांतरण करवा चुके हैं पुलिस अभी इनके और साथियों को तलाश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं