कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के अधिक संक्रामक होने और बिना लक्षण वाले अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने 9 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 संबंधी टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है, ताकि ये मरीज दूसरों को संक्रमित ना करें. तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और बिहार को लिखे पत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने मामलों और संक्रमण दर के बढ़ने के बीच कोविड-19 जांच दर कम होने की ओर इशारा किया और कहा कि यह ‘‘चिंता का कारण'' है.
आहूजा ने 5 जनवरी को लिखे पत्र में कहा कि पर्याप्त जांच ना होने पर समुदाय में फैले संक्रमण के सही स्तर का निर्धारण करना असंभव है. उन्होंने कहा, ‘‘ ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न' (वीओसी) ओमिक्रॉन के अधिक मामले सामने आने और टीकाकरण दर अधिक होने के बावजूद अधिकतर देशों में मामले बढ़ने के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता तथा प्रयासों की आवश्यकता है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अतिरिक्त सचिव ने कहा, ‘‘ ओमिक्रॉन के अप्रत्याशित और अत्यधिक संक्रामक होने और अधिकतर संक्रमितों में कोई लक्षण ना होने की बात को ध्यान में रखते हुए, किसी के संक्रमित होते ही तुरंत जांच होने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि मरीज दूसरों को संक्रमित ना करें.''
आहूजा ने कहा कि यह पाया गया कि नए मामलों और संक्रमण दर के बढ़ने के बीच कोविड-19 जांच दर कम हुई है जो ‘‘चिंता का कारण'' है. उन्होंने राज्यों को परीक्षण सामग्री, किट आदि के पर्याप्त भंडार की समीक्षा करने तथा उपलब्धता सुनिश्चित करने और जांच सुविधाओं संबंधित जरूरी सामान की नियमित व्यवस्था करने की सलाह दी.
भारत में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, 'आर नॉट वैल्यू' दूसरी लहर के चरम से अधिक
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए, जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई.
Video: मात्र 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में आया 56 फीसदी का उछाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं