मुंबई में 15 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में मुंबई के गोरेगांव से एक ओला कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. आरे थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक ओला ड्राइवर मुरारी सिंह ने एयरपोर्ट से घर लौटते समय अभद्र व्यवहार किया और जबरदस्ती दोस्ती बनाने की कोशिश की.
आरे कॉलोनी पुलिस थाने के पी एस आई सचिन बाबूराव पांचाल ने बताया कि 25 मई की सुबह करीब 10 बजे जब नाबालिग मुंबई एयरपोर्ट से घर आने के लिए ऑनलाइन टैक्सी की तो वहां मुरारी कुमार सिंह के टैक्सी ड्राइवर ने कार में उससे कहा कि आप मुझसे दोस्ती करोगी? जब नाबालिग ने कुछ नही बोला तो पूरे रास्ते भर उसे घूरता रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब नाबालिग अपनी बिल्डिंग के पास उतरी और किराए के लिए छुट्टा नही होने की बात कह घर से छुट्टे लाकर देने की बात कही तो ड्राइवर ने लड़की को अश्लील इशारे करते हुए बोला कि अगर पैसे नही है तो नीचे आ जाओ मैं देता हूं. इस पूरे मामले के बारे में नाबालिग ने घर पर जाकर अपनी मां को बताया तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
आरे पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और ओला टैक्सी कैब बुकिंग के माध्यम से आरोपी मुरारी कुमार सिंह (29) को भगत सिंह नगर नया नगर गोरेगॉव पश्चिम से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मुरारी सिंह 30 मई तक पुलिस कस्टडी में है.
ये भी पढ़ें: पंजाब की आप सरकार का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा हटाई
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज, नैनो यूरिया प्लांट और अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
ये भी पढ़ें: लालू के प्रशंसकों ने जुदा अंदाज में बटोरी सुर्खियां, भैंस पर सवार होकर उनसे मिलने पहुंचे
VIDEO: पूजा स्थल कानून 1991 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सातवींं याचिका दाखिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं