Mumbai Plumber Salary: Reddit पर एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुंबई में एक प्लंबर साल में लगभग 18 लाख रुपये कमाता है. यह बात सुनकर बहुत से लोग हैरान रह गए और इसको लेकर ऑनलाइन पर खूब चर्चा होने लगी. दरअसल, यह बात Reddit यूजर को तब पता चली जब वह अपनी हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले एक प्लंबर से बात कर रहा था. प्लंबर पाइप ठीक कर रहा था और बातचीत के दौरान उसने अपने काम और कमाई के बारे में बताया. यूजर ने लिखा कि यह बात आपको जितनी भी चौंकाने वाली लगे, लेकिन आज मेरी सोसाइटी में एक प्लंबर से बात हुई. वह पाइप की मरम्मत कर रहा था. बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह मीरा रोड, बोरीवली और कांदिवली की कई टाउनशिप में प्लंबिंग का काम संभालता है.
यह भी पढ़ें:- बाल यूं ही कटवाकर फेंक देते हैं, तो इस साइट पर दें बाल बेचने का विज्ञापन और कमा लें हजारों रुपये, जानिए पूरा प्रोसेस
प्लंबर की सालाना कमाई लगभग 18 लाख रुपये
यूजर तब और ज्यादा हैरान हो गया जब प्लंबर ने अपनी सालाना कमाई बताई. जब यूजर ने उससे पूछा कि वह साल में कितना कमाता है, तो प्लंबर ने बताया कि जिन-जिन सोसाइटी में वह काम करता है, उनसे मिलाकर उसकी सालाना कमाई लगभग 18 लाख रुपये होती है. पहले तो यूजर को इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में प्लंबर ने विस्तार से बताया कि वह कितनी सोसाइटी में काम करता है और अलग-अलग प्लंबिंग कामों के लिए उसे कितने पैसे मिलते हैं.
Reddit यूजर ने किया पोस्टयह आदमी इतनी कमाई करता है कि उसके पास 2023 मॉडल की Hyundai Creta है, उसने अपने गांव में घर भी बनवा लिया है और खेती की जमीन भी खरीद ली है. बंदा वाकई अमीर हो गया है. अब तो मैं अपने करियर के बारे में ही सोचने लगा हूं. आजकल के समय भी अजीब हैं. यह पोस्ट ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गई और भारत में स्किल्ड ब्लू-कॉलर नौकरियों (जैसे प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मजदूर आदि) की कमाई पर बड़ी चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने बताया कि प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल काम और कंस्ट्रक्शन जैसी नौकरियां कुशलता और अनुभव मांगती हैं. ऐसे कामों की मांग ज्यादा होने पर इनके रेट भी अच्छे मिलते हैं.

एक यूजर ने लिखा यह बिल्कुल संभव है. स्किल्ड ब्लू-कॉलर काम का अच्छा पैसा मिलता है, क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग व्हाइट-कॉलर जॉब चाहते हैं और स्किल्ड ट्रेड नहीं सीखते. इसी वजह से हमारे पास मजदूर तो बहुत हैं, लेकिन स्किल्ड मजदूर कम हैं, जो लोग अच्छे से यह काम जानते हैं, वे विदेश भी चले जाते हैं, जहां और ज्यादा कमाई मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं