ओडिशा में जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में इस साल मतदाताओं की संख्या में 4,31,441 की वृद्धि हुई, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 3,29,83,643 हो गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा बुधवार को जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं में 1,67,96,603 पुरुष और 1,61,83,835 महिलाएं हैं. सीईओ एस के लोहानी ने एक बयान में कहा कि ‘थर्ड जेंडर' श्रेणी के 3,025 मतदाता हैं. लोहानी ने कहा कि 2021 की अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 3,25,52,202 थी. उन्होंने कहा कि इस साल अंतिम सूची में 18-19 साल के आयु वर्ग के 5,23,774 मतदाता हैं. लोहानी ने बताया कि 9,50,789 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, जबकि 3,82,601 नाम हटा दिए गए और 3,82,601 के नाम में सुधार किया गया. मतदाता सूची में गुणात्मक सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिना फोटो वाले मतदाताओं की संख्या पहले 3,38,458 थी, जो अब घटकर 84,694 हो गई है.
विदेशी फंड पर रोक के बाद ओडिशा के CM ने दिखाया बड़ा दिल, मदर टेरेसा की चैरिटी को दी लाखों की मदद
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
इसके अलावा मतदाता सूची में लिंगानुपात 958 से बढ़कर 964 हो गया है. उन्होंने कहा कि इस साल ऑनलाइन आवेदनों में भी बढ़ोतरी हुई है. यह सात प्रतिशत से बढ़कर 66.44 प्रतिशत हो गया है.
ओडिशा में पहली से 5वीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने का फैसला वापस लिया गया
लोहानी ने कहा कि इस साल निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता अनुकूल पहल के तहत विशेष रूप से डिजाइन किए गए लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाता पहचान पत्रों को निशुल्क भेजने की शुरुआत की गई. अधिकारी ने कहा कि नए पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करके ई-पहचान पत्र डाउनलोड करने की सुविधा भी है. लोहानी ने कहा कि मतदाता साल भर मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए आवेदन कर सकता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं