विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

ओडिशा में पहली से 5वीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने का फैसला वापस लिया गया

ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 424 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि,विद्यालयों में छठी से 10वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई होगी

ओडिशा में पहली से 5वीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने का फैसला वापस लिया गया
प्रतीकात्मक फोटो
भुवनेश्वर:

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि वह सोमवार से विद्यालयों में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने का अपना फैसला वापस ले रही है. विद्यालय और जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया और हितधारकों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया. 

भारत में थम नहीं रहा Omicron, 23 राज्यों में कुल 1525 मामले, टॉप पर ये पांच राज्य

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में दैनिक वृद्धि और राज्य में अभिभावकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमने तीन जनवरी से विद्यालयों में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं फिर से नहीं खोलने का निर्णय लिया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छठी से 10वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई होगी. ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 424 नए मामले सामने आए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Virus, Corona In Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com