ओडिशा ट्रेन दुर्घटना (Odisha Train Accident) में 288 यात्रियों की मौत हो गई और 803 यात्री घायल हैं. इस भीषण दुर्घटना के बाद अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के सांसद और रेलवे कमेटी के मेंबर संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के एजेंडे में सुरक्षा है ही नहीं. उन्होंने कहा कि मैं रेलवे कमेटी का सदस्य हूं. कमेटी की पिछली बैठक में मैंने सुरक्षा का मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान पीआर और दिखावे पर है.
AAP सांसद ने कहा कि ट्रेन की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण एंटी-कोलिजन डिवाइस होता है, जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकने के लिए सबसे ज़रूरी होता है. उन्हेांने कहा कि देश में 65 हजार किमी का रेलवे ट्रैक है, लेकिन अभी तक करीब 1400 किमी ट्रैक पर ही यह डिवाइस लगी है. उन्होंने कहा कि 9 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ दो फीसदी काम हुआ है, इसका मतलब है कि पूरा काम कंप्लीट होने में 400 साल से ज्यादा लग जाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिर्फ 65 ट्रेनों पर है यह डिवाइस!
उन्होंने कहा कि ट्रेन के हिसाब से देखें तो हमारे देश में क़रीब 23 हजार ट्रेन हैं, लेकिन हमें सूचना मिली है कि सिर्फ 65 ट्रेनों पर ही यह डिवाइस लगा हुआ है.
महज 50 फीसदी रेलवे ट्रैक अपग्रेड : पाठक
पाठक ने कहा कि 2014 में सरकार ने कहा था कि सभी रेल नेटवर्क पर एंटी डिरेलमेंट डिवाइस लगाया जाएगा, लेकिन इसका कोई ब्यौरा नहीं है कि अभी तक कितनी डिवाइस लगाई गई है. रेलवे ट्रैक को भी अपग्रेड किया जाना था. हालांकि अभी तक महज 37 हज़ार किमी रेलवे नेटवर्क को ही अपग्रेड किया गया है, जो 50 फीसदी है. उन्होंने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में सवाल उठाना नहीं चाहता था, लेकिन आज सवाल उठाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें :
* Odisha Train Accident: तीन ट्रेनों की टक्कर में पलटी 17 बोगियां, 288 यात्रियों की मौत, 803 घायल
* Video: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर ममता बनर्जी और अश्विनी वैष्णव के बीच असहमति सामने आई
* भीषण हादसे के हालात में मदद के लिए आगे आने वाले ओडिशा के लोगों पर मुझे गर्व : नवीन पटनायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं