विज्ञापन

ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा; एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल

Odisha Rape Case: ओडिशा के ढेंकानाल में नहाने गई महिला से दुष्कर्म व धारदार हथियार से हमला. एंबुलेंस नहीं मिली, SCB कटक में ICU में भर्ती. पढ़िए पूरी खबर.

ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा; एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल
ढेंकानाल के सपुआ नदी घाट पर महिला से दुष्कर्म की घटना

Odisha Rape Case: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. भापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपुआ नदी घाट पर नहाने गई एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म और बर्बर हमले का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मरा समझकर छोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर कटक के SCB मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है, वहीं एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

सोमवार सुबह से दोपहर तक की पूरी घटना

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह महिला रोज़ की तरह सपुआ नदी घाट पर नहाने गई थी. दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. इसी दौरान नदी किनारे मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने झाड़ियों में घायल अवस्था में महिला को देखा और शोर मचाया.

Dhenkanal Woman Rape Case: ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म

Dhenkanal Woman Rape Case: ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म

ग्रामीणों ने बचाया, ट्रॉली बनी एंबुलेंस

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. आरोप है कि 108 एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद समय पर सहायता नहीं मिली. हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने खेत में काम आने वाली ट्रॉली से महिला को भापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे कटक रेफर किया गया. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की देरी को लेकर नाराज़गी जताई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कॉल लॉग की जांच का भरोसा दिलाया है. मामले की जांच जारी है, वहीं पीड़िता के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है.

SCB मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत

SCB मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है. अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

खून से लथपथ पीड़िता ने बताया कि हरिजन साही के एक आदमी ने मेरे से 2,000 रुपये छीन लिए, फिर मुझ पर बुरी तरह हमला किया. मुझे उसका नाम नहीं पता, लेकिन मैं उसका चेहरा देखकर उसे पहचान सकती हूं.

स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी गांव का ही युवक है, जिसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं. पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और गंभीर चोट की धाराओं में मामला दर्ज किया है. एसपी कार्यालय के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

NDTV से खास बातचीत में अभिनव सोनकर (SP, ढेंकनाल) ने कहा कि FIR के अनुसार हम जांच कर रहे हैं, साथ ही हमने सारी फॉर्मैलिटीज़ पूरी कर ली हैं और जांच जारी है. हमने पीड़िता का बयान भी रिकॉर्ड कर लिया है, क्योंकि उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है, इसलिए हमें आगे बढ़ने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जान, चाकू से हमला; नीमच में सनसनीखेज वारदात, आरोपी का बेटा फरार

यह भी पढ़ें : WhatsApp ग्रुप विवाद; 3 दोस्तों पर देहरादून में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : दुर्ग में BJP नेता और बिजनेसमैन चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED का छापा; घर‑ऑफिस पर जांच से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें : केरल में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, देह व्यापार मामले में 6 अन्य हिरासत में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhenkanal Woman Rape Case, Sapua River Rape Case, Odisha News, Crime News, Odisha Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com