विज्ञापन

जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जान, चाकू से हमला; नीमच में सनसनीखेज वारदात, आरोपी का बेटा फरार

Land Dispute Murder Case: नीमच जिले में जमीन विवाद को लेकर नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी गिरफ्तार, बेटा फरार. पढ़िए पूरी खबर.

जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जान, चाकू से हमला; नीमच में सनसनीखेज वारदात, आरोपी का बेटा फरार
नीमच के पावड़ा खुर्द गांव में जमीन विवाद में भाई की हत्या का मामला

Land Dispute Murder Case: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जमीन और घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि नशे में धुत एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह वारदात चिंताखेड़ा चौकी अंतर्गत पावड़ा खुर्द गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा मौके से फरार है. मामले की जांच जारी है.

घर में शुरू हुआ विवाद, रात में बदली खूनी झड़प में

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे पावड़ा खुर्द गांव में घर पर ही जमीन और घरेलू मुद्दों को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ते‑बढ़ते गाली‑गलौज और मारपीट में बदल गया.

नशे में बड़े भाई ने चाकू से किया हमला

कहासुनी के दौरान शराब के नशे में धुत बड़े भाई नानूराम मीणा ने अपने बेटे सूरज मीणा के साथ मिलकर छोटे भाई भेरूलाल मीणा (30) पर हमला कर दिया. आरोप है कि भेरूलाल के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Land Dispute Murder: नीमच हत्या मामला

Land Dispute Murder: नीमच हत्या मामला

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटा दम

घटना के बाद परिजन तुरंत घायल भेरूलाल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बेटा फरार

घटना की सूचना मिलते ही चिंताखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मुख्य आरोपी नानूराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा सूरज मीणा वारदात के बाद से फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

हत्या का मामला दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मृतक के मझले भाई नेमीचंद मीणा की शिकायत पर BNS की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : WhatsApp ग्रुप विवाद; 3 दोस्तों पर देहरादून में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : दुर्ग में BJP नेता और बिजनेसमैन चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED का छापा; घर‑ऑफिस पर जांच से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें : केरल में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, देह व्यापार मामले में 6 अन्य हिरासत में

यह भी पढ़ें : MP Gehu Kharidi 2026: कल जो कहा, आज वही किया: CM मोहन यादव का खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर औचक दौरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neemuch Murder Case, Land Dispute Murder, Brother Murders Brother, Crime News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com