विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2025

ओडिशा: स्कूल में सोते समय आठ छात्रों की आंखों में चिपकाने वाला पदार्थ डाल दिया गया

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि प्रभावित अधिकतर विद्यार्थी लगभग 12 साल के तथा चौथी एवं पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं. उन्हें पहले गोछापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उनमें से सात को फूलबनी के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में ले जाया गया.

ओडिशा: स्कूल में सोते समय आठ छात्रों की आंखों में चिपकाने वाला पदार्थ डाल दिया गया
  • कंधमाल जिले के टीआरडब्ल्यू स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने सो रहे साथियों की आंखों पर चिपकने वाला पदार्थ लगाया
  • घटना में कम से कम आठ बच्चे प्रभावित हुए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • प्रभावित बच्चे लगभग बारह वर्ष के थे और वे चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक सरकारी आदिवासी कल्याण आवासीय (टीआरडब्ल्यू) स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने सो रहे अपने साथियों की आंखों पर कथित तौर पर कोई तेजी से चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया, जिससे कम से कम आठ छात्रों को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सालगुडा के सेवाश्रम स्कूल में घटी.

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि प्रभावित अधिकतर विद्यार्थी लगभग 12 साल के तथा चौथी एवं पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं. उन्हें पहले गोछापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उनमें से सात को फूलबनी के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में ले जाया गया.

पुलिस ने बताया कि आठ छात्रों में से एक को आंखें खोलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई.

शिक्षिका प्रेमलता साहू ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे मैं छात्रावास गई और पाया कि आठ छात्र अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे. बाद में मुझे पता लगा कि कुछ छात्रों ने आंखों पर कोई चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया.''
पीड़ितों के माता-पिता और स्थानीय नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
 
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com