हरियाणा में बीते कुछ दिनों से हो रही ही हिंसा के बीच नूंह के एसपी आईपीएस वरुण सिंघला का तबादला कर दिया गया है. बता दें कि हरियाणा में हिंसा की शुरुआत नूंह से ही हुई थी.आईपीएस वरुण सिंघला को अब नूंह से भिवानी भेज दिया गया है. वरुण सिंघला की जगह नरेंद्र बिजारनिया अब नूंह के नए एसपी बनाए गए हैं. नूंह में जिस समय हिंसा शुरू हुई थी उस दौरान नरेंद्र बिजारनिया भिवानी से नूंह भेजे गए थे. हालांकि अब सरकार ने एक ऑर्डर जारी कर उन्हें स्थाई तौर पर नूंह का एसपी नियुक्त कर दिया है.
बता दें कि नूंह में हुई हिंसा के दौरान 6 लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में होम गार्ड के जवान और मस्जिद के इमाम भी शामिल थे. नूंह में उस समय हिंसा शुरू हुई थी जब विश्व हिन्दू परिषद द्वार निकाले जा रहे जूलूस को रोकने की कोशिश की गई थी. हरियाणा में फैली इस हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हुई है. कई जगह पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें जिस समय नूंह में हिंसा हो रही थी उस दौरान यहां के एसपी छुट्टी पर थे. यही वजह थी कि भिवानी के एसपी को आनन-फानन में नूंह भेजा गया था.
गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तनाव के कारण वहां पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं. हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपितों को पुलिस पांच दिन की रिमांड पर लेने की मांग करेगी.इस बीच हरियाणा सरकार ने स्थिति संभालने के लिए सेकेंड इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का हेडक्वार्टर नूंह जिले में शिफ्ट कर दिया है. इस बटालियन में एक हजार जवान हैं.
प्रशासन ने एहतियात बरते हुए नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटौदी में 5 अगस्त तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद की गई हैं. हालांकि, CET स्क्रीनिंग टेस्ट को देखते हुए गुरुवार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक 3 घंटे के लिए बैन हटाया गया था.
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है. जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस मामले को लेकर लगातार मॉनीटरिंग करते हुए अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई है. हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, "पांच जिलों में 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं. नूंह में 46 एफआईआर, फरीदाबाद में 3 एफआईआर और गुरुग्राम में 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं. अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 78 लोगों को हिरासत में लिया गया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं